एक्सप्लोरर

सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और यूएई समेत 4 देशों ने कतर से राजनयिक संबंध तोड़े

रियाद: सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को कतर के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं. इन देशों ने कतर पर आतंकवाद को सहयोग देने और उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए संबंध तोड़े हैं.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सऊदी अरब ने कतर के साथ जमीन, वायु और समुद्री संपर्क भी समाप्त कर दिए हैं. वहीं, कहा जा रहा है कि बहरीन ने खाड़ी के राष्ट्रों के बीच बढ़ते विवादों के मद्देनजर कतर के साथ अपने राजनयिक रिश्ते खत्म करने की घोषणा की है.

बहरीन के विदेश मंत्रालय ने आज सुबह जारी बयान में कहा कि वह कतर की राजधानही दोहा से अपना राजनयिक मिशन 48 घंटे में हटा रहा है. वहीं बहरीन से कतर के सभी राजनयिक भी इस अवधि में बहरीन से चले जाएंगे.

सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और यूएई समेत 4 देशों ने कतर से राजनयिक संबंध तोड़े

बयान में कहा गया है कि कतर के नागरिकों को बहरीन को दो सप्ताह में छोड़ना होगा. दोनों देशों के बीच वायु और समुद्री यातायात बंद हो जाएगा. अभी यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि इससे कतर एयरवेज पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जो क्षेत्र की प्रमुख लंबी दूरी की एयरलाइन है.

सउदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि कतर अल कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह सहित संगठनों को समर्थन करता है. दोहा लंबे वक्त से इस इल्जाम का सामना कर रहा है कि वह सरकार प्रायोजित आतंकवाद फैलाता है.

इस पर कुछ तबकों ने आरोप लगाया है कि दोहा सीरियाई राष्ट्रपति बश्र अल असद से लड़ने वाले बागी समूहों का समर्थन करने को लेकर आलोचनाओं का सामना करता है और अमेरिका के वित्त विभाग ने आतंकवाद को वित्त पोषण करने के लिए कतर के नागरिकों पर पाबंदी लगाई हुई है. हाल के हफ्तों में अमेरिकी मीडिया में छपे लेखों पर कतर पर आतंकवाद के वित्तपोषण का आरोप लगा था. हमास के पूर्व प्रमुख खालिद मेशाल को शरण देने को लेकर भी कतर की आलोचना की गई थी. उन्होंने इस महीने के शुरू में अपने दोहा के ठिकाने से एक नया नीति दस्तावेज जारी किया था. वह दोहा में कई सालों से निर्वसान में रह रहे हैं. अफगान तालिबान ने वर्ष 2013 में दोहा में अपना दफ्तर खोला था. कतर साल 2022 में फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा और वह इस्लामिक स्टेट समूह को शिकस्त देने के लिए अमेरिकी नीत गठबंधन का सदस्य है. देश में अल उदीद वायु सेना अड्डा है जहां से अमेरिका क्षेत्र में सभी हवाई परिचालन करता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget