एक्सप्लोरर

Saudi Arabia: सऊदी अरब ने लॉन्च किया खास वीजा प्लेटफार्म, भारतीय हज यात्रियों को मिलेगा ये लाभ

Saudi Arabia Launches KSA Visa: सऊदी अरब ने KSA Visa नामक एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. जिससे हज करने जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों को बेहद लाभ मिलेगा. साथ ही सऊदी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

Saudi Arabia: सऊदी अरब ने हज, उमराह या घूमने जाने के लिए KSA Visa नामक एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसे वीजा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए लॉन्च किया गया है. यह प्लेटफॉर्म 30 से अधिक मंत्रालयों, अधिकारियों और निजी क्षेत्र के संगठनों से जुड़ा हुआ है. यह सऊदी हज और उमराह मंत्री तौफिग बिन फौजान अल-रबिया की भारत यात्रा के कुछ हफ्तों बाद आया है. इस कदम से भारत के हज यात्रियों को लाभ होने की उम्मीद है. 

एक स्थानीय आउटलेट ने दावा किया है कि इस साल 20 लाख भारतीय तीर्थयात्रियों के हज के लिए सऊदी अरब जाने की उम्मीद है. KSA Visa उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध वीज़ा की पहचान करने में मदद करने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी (एआई) का उपयोग करता है. सर्च इंजन में मौजूद सेंट्रलाइज सिस्टम यूजर्स को डिटेल गाइडेंस प्रदान करता है. यह प्लेटफॉर्म यह भी बताएगा कि वीजा के लिए किन चीजों की जरूरत है और वीजा के लिए कैसे आवेदन करना है. इसमें वीजा को दोबारा जारी कराने की भी सुविधा होगी. यह नया प्लेटफॉर्म मंगलवार (19 दिसंबर) को रियाद में डिजिटल सरकारी फोरम में लॉन्च किया गया.

पर्यटकों को बढ़ाने का लक्ष्य 

सऊदी का यह कदम पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और 2030 तक पर्यटक लक्ष्य को 150 मिलियन करने की योजना हिस्सा है. सऊदी गजट ने कहा कि देश ने वर्ष 2023 के दौरान 18.6 मिलियन से अधिक वीजा जारी किए हैं. हालांकि सऊदी ने डिजिटल वीजा जारी करने की अवधि को घटाकर 60 सेकंड कर दिया है.

सऊदी के मंत्री ने भारत दौरे पर दिया था आश्वासन 

गौरतलब है कि सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-राबिया हाल ही में भारत दौरे पर आये हुए थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय तीर्थयात्रियों की मेजबानी के लिए व्यापक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की बात कही थी. भारत दौरे पर ही उन्होंने कहा था कि उमराह वीजा 90 दिनों के लिए वैध है और वीजाधारकों को सऊदी अरब के किसी भी शहर में रहने और यात्रा करने की अनुमति देता है.

ये भी पढ़ें: इस देश में मिलेगी भारतीय कामगारों को नौकरी, पाकिस्तानियों की 'नो एंट्री'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget