एक्सप्लोरर

क्या दूसरे साल भी विदेशी हज यात्रियों को नहीं मिलेगी इजाजत? सऊदी अरब पाबंदी लगाने पर कर रहा विचार- रिपोर्ट

हालांकि, संभावित बैन के बारे में विचार-विमर्श हो चुका है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंतिम निर्णय लागू करने पर नहीं लिया जा सका है. वैक्सीन की किस्मों, उनके प्रभाव और नए वेरिएन्ट्स के मामलों ने अधिकारियों को फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए बाध्य कर दिया.

दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सऊदी अरब लगातार दूसरे साल भी हज के लिए विदेशी यात्रियों को रोकने पर विचार कर रहा है. बुधवार को समाचार एजेंसी रायटर्स को दो विश्वसनीय सूत्रों ने जानकारी दी. हालांकि, संभावित बैन के बारे में विचार-विमर्श हो चुका है, मगर अभी अंतिम फैसला इसे लागू करने के सिलसिले में नहीं लिया जा सका है.

क्या सऊदी अरब हज के लिए विदेशी श्रद्धालुओं को इस साल भी रोकेगा?

महामारी से पहले सालाना 25 लाख लोग हज की अदायगी के लिए मक्का और मदीना का रुख करते थे और पूरे साल उमरा भी जारी रहता था. हज और उमरा दोनों से सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को एक साल में 12 अरब डॉलर की कमाई होती थी. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आर्थिक सुधार कार्यक्रमों में एक हिस्सा 2020 तक उमरा और हज यात्रियों की तादाद को डेढ़ करोड़ और 50 लाख पहुंचाने का था. 2030 तक उमरा के लिए आनेवालों की संख्या को मंसूबे में दोगुना कर 3 करोड़ करने के अलावा 2030 तक मात्र हज से हासिल होनेवाली आमदनी को 13.32 बिलियन अरब डॉलर तक पहुंचाने का मंसूबा बनाया गया था. मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने विदेशी यात्रियों का पहले मेजबानी का मंसूबा बनाया था, लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया गया है.

कोरोना के मामलों को देखते हुए संभावित बैन पर विचार-विमर्श- सूत्र

मात्र उन स्थानीय श्रद्गालुओं को इजाजत होगी जिनका टीकाकरण हो चुका है या हज की यात्रा से छह महीने पहले कोविड-19 को मात दे चुके हैं. एक सूत्र ने कहा कि शामिल होनेवालों की उम्र पर भी पाबंदी लगाई जा सकती है. एक दूसरे स्रोत ने बताया कि शुरुआत में मंसूबा ये बनाया गया था कि विदेश से कुछ हज यात्रियों को इजाजत दी जाए, लेकिन वैक्सीन की किस्मों, उनके प्रभाव और नए वेरिएन्ट्स के मामलों ने अधिकारियों को फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए बाध्य कर दिया. सरकारी मीडिया दफ्तर ने इस बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. गौरतलब है कि दुनिया के 35 देशों में कोरोना संक्रमण के मामले अब भी बढ़ रहे हैं. अभी तक 15 करोड़ 35 लाख के करीब लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 33 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 

नेपाल में प्रचंड के नेतृत्व वाली पार्टी के समर्थन वापस लेने से ओली सरकार ने खोया बहुमत

डोनाल्ड ट्रंप की फेसबुक पर अभी नहीं होगी वापसी, पर्यवेक्षण बोर्ड ने बरकरार रखा निलंबन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget