एक्सप्लोरर

भारत के करीबी देश का बड़ा बयान- पाक भविष्य में बहुत ही महत्वपूर्ण देश होगा

'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, क्राउन प्रिंस ने यहां पहुंचने के बाद रविवार रात प्रधानमंत्री आवास पर एक रात्रिभोज को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी सऊदी लोगों का एक 'प्रिय देश' रहा है और दोनों देश कठिन और अच्छे समय में एक साथ चले हैं.

इस्लामाबाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि पाकिस्तान आने वाले समय में एक बहुत ही महत्वपूर्ण देश होगा और उनका देश प्रधानमंत्री इमरान खान जैसे नेतृत्व के साथ विभिन्न क्षेत्रों में इस्लामाबाद संग साझेदारी का इंतज़ार कर रहा था. क्राउन प्रिंस दो दिवसीय दौरे के तहत रविवार शाम पाकिस्तान पहुंचे. इसके बाद वह भारत आएंगे जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

'द डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक क्राउन प्रिंस ने यहां पहुंचने के बाद रविवार रात प्रधानमंत्री आवास पर एक रात्रिभोज को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी सऊदी लोगों का एक 'प्रिय देश' रहा है और दोनों देश कठिन और अच्छे समय में एक साथ चले हैं. उन्होंने कहा, "हम मानते हैं कि पाकिस्तान आने वाले भविष्य में एक बहुत ही महत्वपूर्ण देश बनने जा रहा है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उसका हिस्सा हों. पाकिस्तान के पास आज एक महान नेतृत्व है जिसके अंतर्गत उसका भविष्य महान होगा."

उन्होंने कहा कि उनका देश आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा क्षेत्रों में पाकिस्तान के साथ सहयोग करेगा. हम अपने क्षेत्र में विश्वास करते हैं, इसीलिए हम यहां निवेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मेरे क्राउन प्रिंस (2017 में) बनने के बाद से पूर्व की ओर यह मेरा पहला दौरा है और पाकिस्तान इसका पहला पड़ाव है." इमरान खान द्वारा रात्रिभोज में पाकिस्तानी कैदियों का मुद्दा उठाए जाने पर बिन सलमान ने सऊदी अरब की जेलों में बंद 2,107 पाकिस्तानी कैदियों की तत्काल रिहाई का आदेश दिया.

यह जानकारी देते हुए विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को ट्वीट किया, "बाकी बचे (पाकिस्तानी कैदियों) के मामलों की समीक्षा की जाएगी. पाकिस्तान के लोग प्रधानमंत्री इमरान खान के अनुरोध पर तुरंत प्रतिक्रिया जताने के लिए अपने रॉयल हाईनेस प्रिंस सलमान को धन्यवाद देते हैं." इमरान खान ने क्राउन प्रिंस से सऊदी अरब में काम करने वाले पाकिस्तानी श्रमिकों की समस्याओं पर भी निगाह डालने का आग्रह किया था.

पाकिस्तानी नेता ने ट्वीट में कहा, "मेरे इस अनुरोध पर कि सऊदी अरब में काम करने वाले 25 लाख पाकिस्तानियों को वह अपना समझें..क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने यह कहकर पाकिस्तान के लोगों का दिल जीत लिया कि आप मुझे सऊदी अरब में पाकिस्तान का राजदूत मानें." दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग के लिए 20 अरब डॉलर के समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं.

इन सौदों में रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों में निवेश के अवसरों की खोज, खेल के क्षेत्र में सहयोग, सऊदी माल के आयात के लिए वित्तपोषण समझौता, बिजली उत्पादन की परियोजनाएं और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास शामिल है. इमरान खान और बिन सलमान ने रविवार को अकेले में भी बैठक की थी.

ये भी देखें

सुबह की बड़ी खबरें: मारा गया जैश का टॉप कमांडर आतंकी कामरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget