एक्सप्लोरर

Salman Rushdie Attacked: सलमान रुश्दी को चाकू मारने वाला 24 साल का शख्स कौन है? जानें क्या था इस जानलेवा हमले का मकसद

Salman Rushdie News: अंग्रेजी भाषा के जानेमाने लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर हमला उस वक्त हुआ जब वह न्यूयॉर्क (New York) के चौटाउक्वा संस्थान के एक कार्यक्रम में बोलने जा रहे थे.

Salman Rushdie Stabbed: दुनिया के जानेमाने लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर न्यूयॉर्क (New York) में जानलेवा हमला होने के बाद वो अस्पताल में भर्ती हैं. इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक रुश्दी के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं. हमले के बाद रुश्दी खून से लथपथ पड़े हुए थे. उन्हें फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है. जानकारी के मुताबिक उनके लिवर को भी नुकसान पहुंचा है. न्यूयॉर्क पुलिस ने हमलावर की पहचान 24 साल के हादी मतर (Hadi Matar) के रूप में की है.

अंग्रेजी भाषा के जानेमाने लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर हमला उस वक्त हुआ जब वो न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा संस्थान के एक कार्यक्रम में बोलने जा रहे थे.

सलमान रुश्दी को किसने ने मारा चाकू?

लेखक सलमान रुश्दी पर हमला करने वाला शख्स न्यू जर्सी का रहने वाला बताया जा रहा है. न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में वो लेक्चर देने वाले थे, 
तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और लेखक को घूंसे मारे और चाकू से उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने हमलावर की पहचान हादी मतर के रूप में की है. इसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है. लेखक सलमान रुश्दी को चाकू मारने के कुछ मिनट बाद पुलिस ने 24 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. 

जांच अधिकारी कर रहे हैं पड़ताल

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने हमलावर हादी मतर के सोशल मीडिया अकाउंट की एक प्रारंभिक पड़ताल की है. एनबीसी न्यूज के हवाले से कानून प्रवर्तन अधिकारी को उसके शिया चरमपंथ और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रति सहानुभूति का पता चला. हालांकि बताया जा रहा है कि मतर और आईआरजीसी के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है.

चरमपंथ से क्या है संबंध?

एनबीसी न्यूज के मुताबिक, कानून प्रवर्तन अधिकारियों को मातर से संबंधित एक सेल फोन मैसेजिंग ऐप में मारे गए कमांडर कासिम सुलेमानी और ईरानी शासन के प्रति सहानुभूति रखने वाले एक इराकी चरमपंथी की तस्वीरें मिलीं. सुलेमानी एक वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी था, जिन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स में सेवा की. साल 2020 में उसकी हत्या कर दी गई थी.

क्या था हमले का मकसद?

न्यूयॉर्क पुलिस (New York Police) ने सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर जानकारी नहीं दी है. हमले के पीछे क्या मक़सद था, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के मेजर यूजीन स्टैनिज़ेव्स्की ने कहा कि हम एफबीआई, शेरिफ कार्यालय के साथ काम कर रहे हैं और हम यह निर्धारित करेंगे कि इसका कारण क्या था और इस हमले का मकसद क्या था?

ये भी पढ़ें:

Salman Rushdie: सलमान रुश्दी के नाम के साथ रुश्दी क्यों जुड़ा है? जानिए

Salman Rushdie Health Update: कई घंटे तक चली सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर हैं लेखक सलमान रुश्दी, आंख गंवाने का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget