एक्सप्लोरर

Salman Rushdie Attacker: सलमान रुश्दी पर हमला करने वाला दोषी करार, न्यूयॉर्क कोर्ट ने सुनाया फैसला, 30 साल से ज्यादा की हो सकती है जेल

Salman Rushdie: सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाले हादी मतार को न्यूयॉर्क की जूरी ने हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया. मतार को 30 साल से ज्यादा तक की जेल हो सकती है.

Salman Rushdie Attacker: जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाले 27 वर्षीय हादी मतार को न्यूयॉर्क की एक जूरी ने हत्या के प्रयास और संघीय आतंकवाद से संबंधित आरोपों में दोषी ठहराया है. मतार को 30 साल से ज्यादा की सजा हो सकती है. 23 अप्रैल को हादी मतार को सजा सुनाई जाएगी. यह हमला 12 अगस्त 2022 को हुआ था, जब रुश्दी चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन के मंच पर एक भाषण देने वाले थे.

सलमान रुश्दी को हमले में गंभीर चोटें आई थीं. उनकी गर्दन, पेट और छाती पर कई बार चाकू से वार किया गया. उनकी दाहिनी आंख खराब हो गई और एक हाथ में परेशानी आ गई. रुश्दी का लीवर भी क्षतिग्रस्त हो गया और उन्हें तुरंत सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया​.

हमले के बाद हादी मतार ने क्या कहा था? 

हादी मतार ने अदालत में कहा कि मुझे नहीं लगा था कि सलमान रुश्दी हमले के बाद बच पाएंगे. उसने कहा, "जब मैंने सुना कि वह बच गए तो मुझे आश्चर्य हुआ." मतार ने यह भी स्वीकार किया कि वो दिवंगत ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी का सम्मान करता है, जिनके फतवे के तहत 1988 के उपन्यास 'द सैटेनिक वर्सेज' के बाद रुश्दी के खिलाफ मौत का आह्वान किया गया था. मतार ने कहा कि उसने उपन्यास के कुछ पन्ने ही पढ़े हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से नहीं पढ़ा है​.

द सैटेनिक वर्सेज विवाद 

1988 में 'द सैटेनिक वर्सेज' की रिलीज के बाद से ही सलमान रुश्दी को मौत की धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं. किताब को कई मुस्लिम समुदायों ने ईशनिंदा माना और इसके खिलाफ आक्रोश फैल गया. इसके बाद रुश्दी ने 10 साल ब्रिटिश संरक्षण में बिताए थे.

कौन है हादी मतार?

हादी मतार एक अमेरिकी-लेबनानी व्यक्ति है, जिसने तीन साल पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी पर हमला किया था, जिसमें उनकी एक आंख खराब हो गई. इस क्रम में उसे शनिवार (22 फरवरी) को पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक जूरी ने हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया गया था. 

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: पुतिन के लिए G7 देशों से भिड़ गए ट्रंप! जानें क्या है वो बात जिसकी वजह से मच सकता है भारी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget