एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: पुतिन के लिए G7 देशों से भिड़ गए ट्रंप! जानें क्या है वो बात जिसकी वजह से मच सकता है भारी बवाल

रूस-यूक्रेन युद्ध की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर G7 देशों की ओर से बयान तैयार किया गया, जिस पर अमेरिका ने आपत्ति जताई. राष्ट्रपति ट्रंप इस युद्ध के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं.

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच आज से 3 साल पहले 24 फरवरी 2022 को युद्ध की शुरुआत हुई थी. तब से लेकर आज तक दोनों देश अपने सहयोगी देशों की मदद से लगातार युद्ध के मैदान में टिके हुए हैं. इस दौरान दोनों पक्षों के हजारों सैनिकों की मौत हो चुकी है. कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो चुके हैं. हालांकि, इसके बावजूद अभी तक युद्ध खत्म होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया था, जिसकी वजह से विवाद पैदा हो गया था. उन्होंने यूक्रेन को ही युद्ध की शुरुआत करने का जिम्मेदार ठहरा दिया था. हालांकि, अब तक के युद्ध में अमेरिका ही यूक्रेन को सबसे बड़ा सहयोगी बनकर उभरा है. पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिका ने यूक्रेन को अरबों रुपये की सहायता मुहैया करवाई, लेकिन नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर बवाल खड़ा हो गया है.

रूस-यूक्रेन युद्ध के तीसरी वर्षगांठ के मौके पर जी7 समूह की तरफ से तैयार किए जा रहे बयान में रूस को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. हालांकि, जी-7 में शामिल अहम देश अमेरिका ने इस बात का विरोध जताया है कि रूस युद्ध के लिए जिम्मेदार है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेन को युद्ध के लिए दोषी ठहराया था, जो वास्तव में रूस की तरफ से शुरू किया गया था.

जी7 बयान पर अमेरिका की प्रतिक्रिया 

जी7 समूह के एक अधिकारी ने बताया कि इस बयान का पहला ड्राफ्ट वर्तमान अध्यक्ष कनाडा की तरफ से अन्य छह सदस्य देशों को बांटा गया था. इसमें फरवरी 2022 में रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए गए आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन देने की बात बरकरार रखी गई थी. हालांकि, अमेरिकी पक्ष ने ड्राफ्ट को देखा और उसमें से उन सभी संदर्भों को हटा दिया, जिनकी व्याख्या यूक्रेन समर्थक के रूप में की जा सकती थी.

अमेरिकी आपत्तियों का प्रभाव 

अमेरिक की तरफ से किए गए संशोधनों के बाद ड्राफ्ट बयान एक तटस्थ स्वर में बदल गया, जिसमें न तो रूस को आक्रमणकारी के रूप में बताया गया और न ही यूक्रेन को आक्रमण का शिकार. जी7 के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, ड्राफ्ट अब यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के साथ शुरू हुए एक विनाशकारी युद्ध का उल्लेख करता है, लेकिन रूसी आक्रामकता जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता, जो पहले जी7 बयानों में किया जाता था.

यूक्रेन और ट्रंप के बीच तनाव 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच संबंध सामान्य नहीं दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ट्रंप को कहा था कि वो झूठी बातों पर ज्यादा विश्वास करते हैं. मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि मैं अपने देश में काफी पॉपुलर हूं.

जी7 बयान पर अंतिम फैसले की इंतजार 

अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि क्या जी7 नेता यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को वर्चुअल बैठक में शामिल होने के लिए न्योता भेजते हैं. इसके अलावा अंतिम बयान का ड्राफ्ट तैयार होने में अभी कुछ और समय लग सकता है. वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह बातचीत सोमवार तक जारी रह सकती है.

ये भी पढ़ें: क्या एक और महामारी दे रही दस्तक? चमगादड़ों से फैलने वाले वायरस ने बढ़ाई टेंशन, चीनी वैज्ञानिकों ने खोजा नया कोरोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget