एक्सप्लोरर

S Jaishankar Austria Visit: क्या चीन ताइवान में कर सकता है सैन्य कार्रवाई? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया ये जवाब

Jaishankar On Taiwan: ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में भारतीय विदेश मंत्री ने चीन के साथ ही यूक्रेन और रूस को लेकर भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने पश्चिमी देशों का भी जिक्र किया.

S Jaishankar On China: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीमा विवाद को लेकर चीन को कठघरे में खड़ा किया. जयशंकर ने कहा कि चीन को यह कहने का कोई हक नहीं कि भारत सीमा समझौतों का सही से पालन नहीं करता है. विदेश मंत्री ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि चीन ही एलएसी पर सैनिकों को सबसे पहले ले गया था.

ऑस्ट्रिया के सरकारी चैनल से बातचीत में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा सीमा पर तनाव की स्थिति सिर्फ इसलिए है, क्योंकि चीन ने सीमा प्रबंधन को लेकर किए गए समझौतों का पालन नहीं किया. विदेश मंत्री ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. आज (3 जनवरी) उनकी यात्रा का आखिरी दिन है.

क्या चीन ताइवान में सैन्य कार्रवाई कर सकता है? इस सवाल पर जयशंकर ने कहा हमारे अपने अनुभवों के आधार पर हम कह सकते हैं कि यह गंभीर चिंता की बात है. उन्होंने आगे कहा कि हमने चीन के साथ सीमा पर बड़ी मात्रा में सेना को लगाने को लेकर समझौता किया था और उन्होंने (चीन) इन समझौतों का पालन नहीं किया. यही वजह है कि वर्तमान में हमारे बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

सैटेलाइट इमेज का हवाला

इंटरव्यू में जयशंकर से इस बात पर जोर दिया गया कि यही बात चीन भी कह सकता है कि भारत समझौतों का पालन नहीं करता है तो उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया और कहा "चीन के लिए ऐसा कहना मुश्किल है क्योंकि रिकॉर्ड बिल्कुल साफ है."

एस जयशंकर ने पारदर्शिता के लिए सैटेलाइट इमेज का हवाला किया. उन्होंने कहा अगर आप देखिए कि किसने पहले सेना को बॉर्डर एरिया में भेजा, तो मुझे लगता है कि रिकॉर्ड बिल्कुल साफ हैं. तो इसलिए जो आप कह रहे हैं वह कह पाना चीन के लिए बहुत ही मुश्किल है.

चीन ने स्थिति बदलने की कोशिश

विदेश मंत्री ने अपनी बात में आगे जोड़ते हुए कहा मेरा अनुभव कहता है कि लिखित समझौतों का पालन नहीं किया गया. इसके चलते विभिन्न स्तरों का सैन्य तनाव देखा गया, जिसकी हमारे विचार में कोई वजह नहीं थी. हमारे बीच समझौता था कि कोई भी पक्ष एकतरफा स्थिति को बदलने की कोशिश नहीं करेगा. फिर भी चीन ने ऐसा करने की कोशिश की.

यूक्रेन और रूस पर कही ये बात

इस दौरान जयशंकर ने यूक्रेन को लेकर भारत की स्थिति और रूस के साथ भारत के संबंधों का बचाव किया. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत स्पष्ट रूप से चाहता है कि इस कटुता का अंत हो और कूटनीतिक और बातचीत की प्रक्रिया शुरू हो. उन्होंने कहा कि जहां तक हमारा संबंध हैं, हमारा स्पष्ट रूप से मानना है कि दोनों देशों के लिए बातचीत और कूटनीति ही रास्ता है.

उन्होंने आगे कहा कि भारत इस बारे में बिल्कुल साफ है कि यह लड़ाई रूस समेत किसी के भी हित में नहीं हैं. रूस के साथ संबंधों पर उन्होंने कहा भारत 'दीर्घकालिक हितों और दुनिया के लिए क्या अच्छा है', के आधार पर विदेश नीति निर्धारित करता है.

पश्चिमी देशों को लिया निशाने पर

रूस के साथ संबंधों को याद करते हुए जयशंकर ने पश्चिमी देशों को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा यहां रूस के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंधों के इतिहास पर नजर डालना जरूरी हो जाता है. यह संबंध ऐसे समय में विकसित हुए जब पश्चिमी लोकतंत्र पाकिस्तान नाम की सैन्य तानाशाही को हथियार देकर मजबूत कर रहे थे लेकिन भारत को रक्षात्मक हथियार नहीं मुहैया कराए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें- 'आतंकवाद का केंद्र है, हम अपने अनुभवों...', विदेश मंत्री एस जयशंकर का पाकिस्तान पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपने दोस्त नरेंद्र के साथ...' इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत की जमकर तारीफ
'अपने दोस्त नरेंद्र के साथ...' इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत की जमकर तारीफ
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget