एक्सप्लोरर

India-China Relation: चीन ने समझौतों का उल्लंघन किया, 'बेहद कठिन दौर' से गुजर रहे हैं संबंध: एस जयशंकर

India-China Relation Update: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार को कहा कि चीन द्वारा सीमा समझौतों का उल्लंघन करने के बाद उसके साथ भारत के संबंध ''बहुत कठिन दौर'' से गुजर रहे हैं.

S Jaishankar On India-China Relation: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार को कहा कि चीन द्वारा सीमा समझौतों का उल्लंघन करने के बाद उसके साथ भारत के संबंध ''बहुत कठिन दौर'' से गुजर रहे हैं. जयशंकर ने रेखांकित किया कि ''सीमा की स्थिति संबंधों की स्थिति का निर्धारण करेगी.'' विदेश मंत्री ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (एमएससी) 2022 परिचर्चा को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''भारत को चीन के साथ एक समस्या है और समस्या यह है कि 1975 से 45 साल तक सीमा पर शांति रही, स्थिर सीमा प्रबंधन रहा, कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ.''

उन्होंने कहा, ''अब यह बदल गया है क्योंकि हमने चीन के साथ सीमा या वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य बलों की तैनाती नहीं करने लिए समझौते किए थे... लेकिन चीन ने उन समझौतों का उल्लंघन किया है.'' जयशंकर ने कहा, ''स्वाभाविक तौर पर सीमा की स्थिति संबंधों की स्थिति का निर्धारण करेगी.'' विदेश मंत्री ने कहा, ''जाहिर तौर पर फिलहाल चीन के साथ संबंध बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के साथ भारत के संबंध जून 2020 से पहले भी काफी अच्छे थे.

बता दें कि पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध शुरू हो गया था और दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे अपने सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ा दी थी. 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में एक हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ गया था.

विदेश मंत्री ने कहा कि 'पिछले कुछ वर्षों में भारत की क्षमताएं और प्रभाव बढ़ा है.' जयशंकर ने एमएससी में हिंद-प्रशांत पर एक परिचर्चा में भाग लिया, जिसका उद्देश्य यूक्रेन को लेकर नाटो देशों और रूस के बीच बढ़ते तनाव पर व्यापक विचार-विमर्श करना है. 

यहां जयशंकर ने अन्य विदेश मंत्रियों और सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. जयशंकर ने जर्मनी की अपनी यात्रा के दौरान यूरोप, एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों के मंत्रियों के साथ भी कई बैठकें कीं.

यह भी पढ़ें: 

Ukraine Russia Tension: यूक्रेन से तनाव के बीच रूस ने दिखाई ताकत, ड्रिल में बैलिस्टिक क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण

Ukraine Crisis: साइबर हमले से परमाणु हमले तक, US ने Russia पर लगाए ये आरोप, बाइडन ने पुतिन को लेकर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार ने पेश की डील? बेटे कासिम ने किया इशारा
इमरान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार ने पेश की डील? बेटे कासिम ने किया इशारा
नेपाल : हिमस्खलन से अब तक 4 शव बरामद, 12 अब भी गायब
नेपाल : हिमस्खलन से अब तक 4 शव बरामद, 12 अब भी गायब
ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा
ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा
ट्रंप ने बदला होर्मुज का नाम तो गुस्से में आए मोजतबा खामेनेई, 'उनकी हिम्मत नहीं है कि वे...'
ट्रंप ने बदला होर्मुज का नाम तो गुस्से में आए मोजतबा खामेनेई, 'उनकी हिम्मत नहीं है कि वे...'

वीडियोज

इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए
छात्रों की सुरक्षा और भविष्य से खिलवाड़ का असली गुनहगार कौन?
Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget