एक्सप्लोरर

S Jaishanakar: म्यूनिख में पूछा गया लोकतंत्र पर सवाल, एस जयशंकर ने दिखाई स्याही लगी उंगली और दे डाला जवाब

S Jaishanakar: एस जयशंकर ने म्यूनिख में 'लोकतंत्र' पर एक चर्चा के दौरान बताया कि भारत में किस तरह लोकतंत्र का सम्मान किया जाता है.

S Jaishanakar: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को म्यूनिख में एक कार्यक्रम के दौरान भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों की ताकत का एक जोरदार उदाहरण पेश किया. उन्होंने लोकतंत्र से जुड़े एक सवाल के जवाब में अपनी स्याही लगी उंगली दिखाकर बताया कि भारत में किस तरह लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित है.

एस जयशंकर शुक्रवार को यूएस दौरे के बाद सीधे जर्मनी पहुंचे थे. यहां उन्हें म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना था. इस कॉन्फ्रेंस के एक सेशन में लोकतंत्र पर चर्चा हुई. इस दौरान जब एस जयशंकर से 'दुनियाभर में लोकतंत्र को खतरे' से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब बेहद अलग अंदाज में दिया.

जयशंकर ने इसके जवाब में अपनी स्याही लगी उंगली दिखाकर कहा, 'मैं अपनी उंगली उठाकर शुरू करूंगा. इसे बुरा मत मानिए. यह इंडेक्स फिंगर है. यह जो निशान आप मेरे नाखून पर देख रहे हैं, यह बताता है कि मैंने अभी-अभी मतदान किया है. हमारे राज्य (दिल्ली) में अभी-अभी चुनाव हुए हैं. पिछले साल भी हमारे यहां राष्ट्रीय चुनाव हुए थे. हमारे राष्ट्रीय चुनावों में लगभग 90 करोड़ मतदाताओं में से 70 करोड़ ने वोट डाले. हम एक ही दिन में वोटों की गिनती करते हैं. नतीजे आने पर कोई विवाद नहीं होता. कहने का मतलब है कि हमारे लोकतंत्र को लेकर बेहद आशावादी हैं.'

'मुझे नहीं लगता लोकतंत्र खतरे में है'
जयशंकर ने कहा, 'जब से हमने मतदान करना शुरू किया है, तब से लेकर अब तक हमारे वोटिंग प्रतिशत में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसलिए मैं इस बात से असहमत हूं कि लोकतंत्र दुनियाभर में खतरे में है. मेरा मतलब है कि हम अच्छे से रह रहे हैं, हम अच्छे से मतदान कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें...

Indian Deportation Row: अमेरिका से 119 प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान, अमृतसर एयरपोर्ट पर करेगा लैंड; PM मोदी के US दौरे का दिखेगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget