एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे भीषण ड्रोन हमला, 49 लोगों की मौत

Russian Rocket Strike On Ukraine: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर जोरदार हमला किया, जिसमें छह साल के मासूम सहित कम से कम 49 लोग मारे गए. वलोडिमिर जेलेंस्की ने इसे आतंकी हमला बताया है.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को डेढ़ साल से अधिक हो चुके हैं, बावजूद इसके संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर जोरदार हमला किया. गुरुवार (05 अक्टूबर) को हुए इस हमले में छह साल के मासूम सहित कम से कम 49 लोग मारे गए. यूक्रेन अधिकारियों के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए. 

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि खार्किव के पूर्वी क्षेत्र में एक किराने की दुकान और कैफे पर हमले हुए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमला रूस की सीमा से लगे युद्धग्रस्त क्षेत्र के कुपियांस्क जिले में हुआ, जहां मॉस्को की सेनाएं पिछले साल यूक्रेनी सैनिकों के हाथों खोए हुए क्षेत्र को फिर से हासिल करने के लिए प्रयास कर रही हैं.

जेलेंस्की ने कहा आतंकी हमला 
स्पेन में 50 यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी आंतक को रोका जाना चाहिए. जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, " किराने की दुकान पर रॉकेट से हमला करने का क्रूर रूसी अपराध पूरी तरह से जानबूझ कर किया गया आतंकवादी हमला है." इस हमले को लेकर यूक्रेनी अभियोजक जनरल ने कहा कि इसमें कम से कम 49 लोग मारे गए.

खार्कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा, "खार्किव के कुपियांस्क जिले में स्थित ह्रोजा गांव के एक कैफे और एक दुकान को निशाना बनाया गया. जिस वक्त हमला हुआ, उस समय वहां पर कई नागरिक मौजूद थे. मौके पर बचावकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं." उन्होंने आगे बताया कि मृतकों में एक 6 साल का लड़का भी शामिल है. उन्होंने बताया कि एक बच्चा घायल भी है.

ये भी पढ़ें: Watch: संसद में ट्रूडो ने आंख मार उड़ाया नए स्पीकर का मजाक, वायरल हुई वीडियो, जमकर हो रहे ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget