एक्सप्लोरर

काला सागर में ब्रिटेन के विध्वंसक जहाज देख रूस ने दागे वार्निंग शॉट्स और बरसाए बम

ब्रिटिश रॉयल नेवी के एचएमएस डिफेंडर जहाज काला सागर में रूस के जलक्षेत्र में आ गया था. इंटरफ्लेस ने इस मामले की सूचना रूसी रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए दी है.

रूस के सैन्य जहाज ने काला सागर (Black Sea) में ब्रिटिश रॉयल नेवी के विध्वंसक जहाज के प्रवेश करने पर बुधवार को वॉर्निंग शॉट्स दागे और चेतावनी के रूप में उसके आगे रूसी लड़ाकू विमानों ने बम बरसाए. रॉयटर्स ने रूसी समाचार एजेंसी इंटरफ्लेक्स का हवाले हुए बताया कि ब्रिटिश रॉयल नेवी के एचएमएस डिफेंडर जहाज काला सागर में रूस के जलक्षेत्र में आ गया था.

इंटरफ्लेस ने इस मामले की सूचना रूसी रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए दी है. हालांकि, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने इस पर कोई प्रतिक्रिया अभी जाहिर नहीं की है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस घटना के फौरन बाद एचएमएस डिफेंडर रूसी जल क्षेत्र को छोड़कर वहां से चला गया.

इसने अंदर करीब 3 किलोमीटर की दूरी तय की थी. यह टकराव क्रीमिया के तट पर केप फिओलेंट (Cape Fiolent) के पास हुआ. रूस ने साल 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया था, जिसकी पश्चिमी देशों की ओर से इस पर आलोचना की गई थी. वे अभी भी इसे यूक्रेन का ही क्षेत्र मानते हैं.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, “पहले ब्रिटिश विध्वंसक जहाज को यह चेतावनी दी गई कि अगर वह रूसी संघ की सीमा का इस्तेमाल करता है तो उसके विरुद्ध हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा. उसने वार्निंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.”

रूसी मंत्रालय के अनुसार, एक रूसी बमवर्षक ने ब्रिटिश विध्वंसक के रास्ते में वॉर्निंग के तौर पर चार उच्च विस्फोटक वाले बम गिराए. रूस की समाचार एजेंसियों के मुताबिक, काला सागर में हुई इस घटना को लेकर रूस ने ब्रिटेन से जांच करने को कहा है. रूस ने कहा कि इस वाकये को लेकर ब्रिटेन के राजदूत को तलब किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Sputnik V देश के नौ और शहरों में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक जल्द मिलेगी, जानिए आपके शहर में कब से मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget