एक्सप्लोरर

Sputnik V देश के नौ और शहरों में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक जल्द मिलेगी, जानिए आपके शहर में कब से मिलेगी

देश में वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया जा रहा है. इसके तहत देश के नौ शहरों में रूस की वैक्सीन स्पूतनिक को शीघ्र लॉन्च किया जाएगा. इसकी लॉन्चिंग 14 मई को हैदराबाद में की गई थी. भारत की Dr Reddys Laboratories ने इस निर्मित किया है. 

कोरोना के कहर को मात देने के लिए एकमात्र कारगर तरीका वैक्सीन है. लेकिन दुनिया में वैक्सीन की किल्लत है. ऐसे में वैक्सीन निर्माण की रफ्तार बढ़ाए जाने के साथ लोगों को वैक्सीन लगाने की रफ्तार भी तेज की जाने लगी है. इसी कड़ी में देश में तीसरी वैक्सीन स्पूतनिक को मंजूरी मिल चुकी है और कई शहरों में इसे लोगों को दी भी जाने लगी है. अब देश के नौ और शहरों में जल्द रूस की स्पूतनिक Sputnik V मिलने लगेगी. देश में इसका उत्पादन कर रही दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैब ने बुधवार को यह जानकारी दी. 

 


ये रहे देश के नौ शहर 
जिन नौ शहरों में जल्दी स्पूतनिक मिलने लगेंगी वे शहर हैं- दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, विशाखापत्तनम, बद्दी, कोल्हापुर और मिरयालागुडा. बुधवार को Dr Reddys Laboratories ने घोषणा की है कि हैदराबाद से शुरू हुई स्पूतनिक Sputnik V की लॉन्चिंग अब देश के कई शहरों में होगी. पिछले महीने 14 तारीख को हैदराबाद से स्पूतनिक वैक्सीन की शुरुआत हुई थी. Dr Reddys Laboratories ने कहा है कि जल्दी ही यह वैक्सीन इन राज्यों में पहुंचाई जाएगी. 

 अभी वैक्सीन का शुरुआती चरण 
डॉ. रेड्डीज लैब ने कहा है कि कोविन एप पर जनता के लिए इसका पंजीयन अभी शुरू नहीं किया गया है. इसके व्यावसायिक रूप से लांच होने पर यह पंजीयन शुरू होगा. अभी इस वैक्सीन का शुरुआती चरण चल रहा है. इस चरण में कंपनी अपनी कोल्ड स्टोरेज क्षमता का परीक्षण कर रही है. इस वैक्सीन को माइनस 18 डिग्री तापमान पर रखना होता है. कंपनी टीके को व्यावसायिक रूप से पेश करने के पहले अपने लॉजिस्टिक संसाधनों को भी तैयार कर रही है. 

सहयोगी अस्पताल तक वैक्सीन पहुंचेंगी 
पायलट प्रोजेक्ट सुचारू रूप से चल रहा है. वैक्सीन के कमर्शियल लांच के मौके पर कंपनी अपने सभी सहयोगी अस्पतालों तक वैक्सीन को पहुंचाएगी. इसके लिए सभी आवश्यक आपूर्ति इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि उपयुक्त मात्रा में उपयुक्त समय पर स्पूतनिक-वी को पहुंचाया जा सके. आरंभिक चरण या पायलट प्रोजेक्ट पूरा होने पर डॉ. रेड्डीज लैब इसे व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए जारी करेगी. 

डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ भी कारगर  
रूस के गमलेया सेंटर द्वारा तैयार की गई स्पूतनिक-वी कोरोना वायरस के खिलाफ 91 फीसदी से ज्यादा प्रभावी है. गमलेया सेंटर द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यू जर्नल में प्रकाशन के लिए प्रस्तुत एक अध्ययन के अनुसार, अब तक दुनियाभर में मौजूद कोरोना के विभिन्न वैक्सीनों की तुलना में गमालेया की स्पूतनिक वी वैक्सीन कोरोना वायरस के डेल्टा वायरस स्ट्रेन के खिलाफ अधिक प्रभावी है. 
 
 ये भी पढ़ें West Bengal: बीजेपी छोड़ते ही मुकुल राय की जेड सिक्योरिटी खत्म, गृहमंत्रालय से किया था अनुरोध

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने खर्च किए 775 करोड़, विजेताओं में शशि थरूर सबसे आगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget