एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस से जंग के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन

रूस के साथ छिड़ी जंग के बीद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की तरफ से बड़ा बयान दिया गया है. जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा.

रूस के साथ छिड़ी जंग के बीद यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की तरफ से बड़ा बयान दिया गया है. ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा. रूस की न्यूज एजेंसी के मुताबिक ज़ेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन को इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि वह नाटो में शामिल नहीं होगा.

वहीं दूसरी ओर यूक्रेन और रूस के एक और दौर की वार्ता करने की योजना से कूटनीतिक बातचीत का रास्ता खुला हुआ है. वहीं, रूसी सेना का यूक्रेन के कई शहरों पर आक्रमण जारी है जिससे मानवीय संकट गहरा गया है. मंगलवार को सूरज निकलने से कुछ देर पहले कीव बड़े धमाकों से दहल गया और रूस ने कई मोर्चो पर अपनी बढ़त बना ली. दूसरी ओर रूसी सेना की घेराबंदी वाले शहर मारियुपोल से 160 नागरिकों की कारों का काफिला निर्धारित मानवीय गलियारे से रवाना हुआ.

दोनों देशों के बीच नयी वार्ता वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई और यह उच्च स्तर के अधिकारियों की चौथे दौर की वार्ता है. हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी नेताओं से कहा है कि उनके देश द्वारा यूक्रेन पर किया गया हमला उन्हें उलटा पड़ेगा और आर्थिक पाबंदियों की वजह से उनके लोग उनसे नफरत करेंगे. वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो में कहा था, “ आप पर (रूसी पर) युद्ध अपराध में संलिप्तता के लिए निश्चित रूप से मुकदमा चलाया जाएगा.” 

यूक्रेन के नेता ने कहा कि पश्चिम ने हमले की वजह से रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाएं हैं, जिसके नतीजे रूस के सभी लोगों को महसूस होंगे. उन्होंने कहा कि रूस के नेताओं से वहां के नागरिक ही नफरत करेंगे, जिन्हें वे कई सालों से रोजाना ठग रहे हैं. ज़ेलेंस्की ने कहा “जब उन्हें आपके झूठ का अहसास अपनी जेब, कम होती संभावनाओं पर होगा और रूस के बच्चों का भविष्य अंधकार में जाने का अहसास होगा तो वे आप से नफरत करेंगे.”

यह भी पढ़ेंः रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर चीन को है किस बात का डर? रूस से दोस्ती के बीच किस चीज से बचना चाहता है ड्रैगन

यह भी पढ़ें: रूस यूक्रेन युद्ध के बीच पूर्व महिला जासूस ने खोले राज, कहा- 'राष्ट्रपति पुतिन जंग जीतने के लिए पार कर सकते हैं कोई भी हद'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget