एक्सप्लोरर

रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर चीन को है किस बात का डर? रूस से दोस्ती के बीच किस चीज से बचना चाहता है ड्रैगन

निवेशकों के बीच चिंता बढ़ रही है कि चीनी कंपनियों को अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि रूस ने चीन से सैन्य और वित्तीय सहायता का अनुरोध किया था.

रूस और यूक्रेन में जंग जारी है. चीन और रूस के बीच दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है. चीन का झुकाव रूस की तरफ बढ़ता जा रहा है. जंग के बीच चीन अमेरिकी प्रतिबंधों से बचना चाहता है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन संकट के पक्ष में नहीं है और न ही वो चाहता है कि अमेरिकी प्रतिबंधों से चीन प्रभावित हो. वांग ने सोमवार को स्पेन के समकक्ष जोस मैनुअल अल्बारेस के साथ यूक्रेन में युद्ध पर चर्चा करने के लिए एक फोन कॉल में कहा कि चीन को अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने का अधिकार है. निवेशकों के बीच चिंता बढ़ रही है कि चीनी कंपनियों को अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि रूस ने चीन से सैन्य और वित्तीय सहायता का अनुरोध किया था.

प्रतिबंधों से बचना चाहता है चीन

अमेरिका ने यूरोपीय सहयोगियों को चेतावनी दी थी कि रूस ने फरवरी के अंत में चीन से सशस्त्र ड्रोन के लिए कहा था क्योंकि वह यूक्रेन पर आक्रमण शुरू कर रहा था. चीन ने सोमवार को प्रारंभिक रिपोर्टों को खारिज कर दिया वही रूस ने इस बात से इनकार किया कि उसने बीजिंग से मदद मांगी थी. रूस ने कहा कि उसके पास युद्ध जीतने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं. किसी भी पक्ष ने अभी तक सशस्त्र ड्रोन पर रिपोर्ट का जवाब नहीं दिया है, जिसे चीन ने सऊदी अरब, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों को बेचा है.

अमेरिका ने चीन को दी है कई बार चेतावनी

जंग के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने रूस को प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के लिए चीन को कई बार चेतावनी दी है. वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने पिछले हफ्ते कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं था कि कोई भी चीनी कंपनियां मास्को को अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर मदद करने की योजना बना रही हो. बता दें कि चीन ने लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र के बाहर लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध किया है. चीन रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंध जारी रखे हुए है. चीन हमेशा समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबंधों के इस्तेमाल का विरोध करता रहा है.

ये भी पढ़ें:

Ukraine Russia War: अमेरिका की चीन को दो टूक, कहा- यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद पड़ेगी महंगी

क्या केमिकल वॉर की कगार पर पहुंचा रूस-यूक्रेन संघर्ष? ब्रिटेन का ये है दावा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget