एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: जंग के बीच यूक्रेन का नया दांव, ईयू का सदस्य बनने के लिए किया आवेदन लेकिन क्या इतनी आसान है प्रक्रिया?

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को यूरोपियन यूनियन (ईयू) का सदस्य बनने की एप्लिकेशन पर साइन कर दिया. उन्होंने ईयू से कहा कि वह जल्द से जल्द यूक्रेन को अपने सदस्य के तौर पर स्वीकार करे.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को यूरोपियन यूनियन (ईयू) का सदस्य बनने की एप्लिकेशन पर साइन कर दिया. उन्होंने ईयू से कहा कि वह जल्द से जल्द यूक्रेन को अपने सदस्य के तौर पर स्वीकार करे. लेकिन ईयू का सदस्य बनने की प्रक्रिया क्या है और इसके क्या फायदे हैं, आइए आपको बताते हैं.

1. अगर किसी देश को ईयू का सदस्य बनना है तो उसे कुछ क्राइटेरिया पूरे करने होते हैं जैसे फ्री मार्केट इकोनॉमी बनाना, ईयू के कानून और यूरो करंसी को अपनाना. इसके बाद एक लंबी प्रक्रिया चलती है. क्रोएशिया, जो ईयू का सबसे नया सदस्य है, उसे जॉइन करने में 10 साल लग गए थे. 

2. सभी देशों को यूक्रेन की जॉइनिंग को मंजूरी देनी होगी जो शायद जल्द होना मुमकिन नहीं लगता क्योंकि यूरोपियन यूनियन के प्रेसिडेंट चार्ल्स माइकल ने यूरोन्यूज से कहा था कि यूक्रेन की सदस्यता को लेकर ईयू के भीतर विभिन्न राय और संवेदनशीलता हैं.

3. स्लोवाकिया, स्लोवेनिया और चेक रिपब्लिक के नेताओं ने ईयू से कहा है कि वह एक नया रास्ता तैयार करें ताकि यूक्रेन को जल्द ईयू का सदस्य बनाया जा सके. लेकिन ईयू के नेता अब तक इस पर एक साथ नहीं आ सके हैं. यूरोपियन कमिशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, हम यूक्रेन को ईयू में चाहते हैं लेकिन सदस्यता की प्रक्रिया में वक्त लगेगा. 

4. ईयू जॉइन करने से तुरंत यूक्रेन की सेना को मदद मिलेगी क्योंकि ईयू के सदस्य देश एक रक्षा नियम से बंधे हुए हैं, जिसमें अगर कोई देश किसी ईयू सदस्य देश पर हमला करता है तो बाकियों को उसकी मदद करनी होगी. 

5. ईयू में आने से यूक्रेन को आर्थिक तौर पर भी फायदा होगा क्योंकि इससे उसे अतिरिक्त फायदे मिलेंगे जैसे यूक्रेन के नागरिक पूरे ईयू में कहीं भी आ जा सकते हैं और उन्हें वह सभी अधिकार मिलेंगे, जो ईयू के सदस्यों को मिलते हैं. 

6. अगर ईयू यूक्रेन के आवेदन पर आगे भी बढ़ता है, तब भी फायदा होगा. पूर्व यूरोपीय नेताओं ने अटलांटिक काउंसिल के माध्यम से एक ऑप-एड में इस बात का जिक्र किया कि यह "एक साहसिक और सार्थक राजनीतिक बयान" होगा जिससे मॉस्को को एक संदेश मिलेगा. यूरोपियन काउंसिल 10 और 11 मार्च को एक समिट आयोजित करेगा, जिसमें यूक्रेन की सदस्यता पर चर्चा होगी. 

Ukraine- Russia Live: यूक्रेन को 70 फाइटर जेट देगा EU, रूसी सेना के हमले में मारे गए 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक

Ukraine- Russia War: यूक्रेन से जंग के बीच कई शहरों में बमबारी, रूसी सैनिकों ने की कीव की घेराबंदी, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget