एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: पुतिन की बेटियों को EU के प्रतिबंधों का करना पड़ सकता है सामना, ये है वजह

यूक्रेन में जंग के बीच यूरोपीय संघ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा कर रहा है. बताया जा रहा है कि इसे पुतिन का ध्यान आकर्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है.

रूस और यूक्रेन के बीच 42वें दिन भी जंग जारी है. कई प्रतिबंधों के बावजूद रूस लगातार यूक्रेन के शहरों को तबाह कर रहा है. रूसी सैनिकों ने आम नागरिकों के साथ भी क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है. इस बीच यूक्रेन में रूसी हमले को लेकर यूरोपीय संघ काफी सख्त नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति पुतिन की गलतियों का खामियाजा उनकी बेटियों के भुगतना पड़ सकता है. पुतिन की बेटियों को यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है. मामले से परिचित लोगों के मुताबिक यूरोपीय संघ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा कर रहा है.

पुतिन की बेटियों को EU प्रतिबंधों का करना पड़ सकता है सामना

प्रस्तावित सूची, जिसे अभी भी यूरोपीय सरकारों द्वारा अनुमोदित करने की आवश्यकता है और ऐसा होने से पहले बदल सकता है, इसमें दर्जनों अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनमें राजनीतिक हस्तियां, बिजनेस टाइकून और उनके परिवार के सदस्य और कई प्रचारक शामिल हैं. पुतिन की बेटियों, कैटेरीना और मारिया को प्रतिबंधित करना, काफी हद तक एक प्रतीकात्मक कदम है क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास रूस के बाहर अहम संपत्ति है या नहीं. बताया जा रहा है कि इसे राष्ट्रपति पुतिन का ध्यान आकर्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है. उनकी बेटियों का जीवन गोपनीयता में डूबा हुआ है. क्रेमलिन ने कभी भी पुतिन के बेटियों के नाम की पुष्टि नहीं की है या उनकी तस्वीरें जारी नहीं की हैं.

क्या करती हैं पुतिन की बेटियां?

साल 2015 में व्लादिमीर पुतिन ने अपनी बेटियों के बारे में कुछ जानकारी का खुलासा किया था, जिसमें बताया गया था कि उनकी दोनों बेटियों ने रूसी यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि ली है और कई भाषाएं बोलना जानती हैं. मामले से परिचित लोगों के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी मारिया वोरोत्सोवा जो नोमेंको की को-ऑनर हैं, जो स्वास्थ्य देखभाल में रूस की बड़े पैमाने पर निजी निवेश परियोजना में शामिल है. कैटेरीना तिखोनोवा मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंस्टीट्यूट चलाती हैं. यूरोपीय संघ भी रक्षा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक संस्थाओं और चार बैंकों को टारगेट करने की योजना बना रहा है, जिन्हें वैश्विक भुगतान प्रणाली स्विफ्ट से काट दिया गया था. रूसी कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रस्ताव किया जा रहा है. प्रतिबंध के लिए यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्यों द्वारा अनुमोदित किए जाने की जरुरत है.

ये भी पढ़ें:

राजनीतिक के साथ आर्थिक संकट से भी परेशान, कर्ज के लिए चीन, यूएई और सऊदी अरब से गुहार लगा रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान: इमरान खान की पत्नी बुशरा की दोस्त 90 हजार डॉलर लेकर भागी विदेश, तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?
US मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?
'हम हार गए क्योंकि... ', मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर जेडी वेंस बोले- खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकारा
'हम हार गए क्योंकि... ', मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर जेडी वेंस बोले- खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकारा
US चुनाव में ट्रंप को लगे बड़े झटके पर आया चीन से रिएक्शन, जानें क्या कहा
US चुनाव में ट्रंप को लगे बड़े झटके पर आया चीन से रिएक्शन, जानें क्या कहा
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget