एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: युद्ध में रूस को हराने के लिए यूक्रेनी सेना के काम आ रहा यह खास 'हथियार', देखते ही आप भी कर देंगे सरेंडर!

Pakistan News: यूक्रेन के सैनिक इस युद्ध में म्यूजिक यानी संगीत को भी हथियार की तरह यूज कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप भी उसके दीवाने हो उठेंगे.

Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जंग लंबे समय से जारी है. ये युद्ध चलते करीब 7 महीने हो चुके हैं और इसके हाल फिलहाल में खत्म होने की उम्मीद नजर नहीं आती. रूस ने जिस दिन यूक्रेन पर हमला किया था, तब उसने भी नहीं सोचा था कि युद्ध 7 महीने या इससे आगे जाएगा. बार-बार उसने 2-3 दिन में सब खत्म करने की धमकी दी थी.

बहरहाल स्थिति क्या है वह किसी से छिपी नहीं है. यूक्रेन अब भी रूसी सैनिकों का डटकर मुकाबला कर रहा है और उसने रूस के कब्जे से फिर से अपने कई शहर छुड़ा लिए हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या है जो फौजियों की संख्या, हथियारों की संख्या और अन्य सुविधाओं में रूस से बहुत पीछे होने के बाद भी वह अब तक यूक्रेन मैदान में टिका हुआ है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

संगीत से जगा रहे देशभक्ति

अगर आप यूक्रेन की ताकत को समझना चाहते हैं तो आपको धरातल पर आना होगा. दरअसल, यह ताकत है जज्बे की, देश प्रेम की, अपने आत्मसम्मान को बचाने की और एक-दूसरे को बूस्ट करने की. इसी ताकत पर यूक्रेन रूस को लगातार चुनौती दे रहा है. यूक्रेनियों ने युद्ध में ऐसी चीज को भी हथियार बना लिया है जिसकी कल्पना शायद ही कोई करे. दरअसल, यूक्रेन के सैनिक इस युद्ध में म्यूजिक यानी संगीत को भी हथियार की तरह यूज कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर और सुनकर आपके अंदर भी देशभक्ति का संगीत बजने लगेगा.

क्या है वीडियो में

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक जंगल वाले इलाके में यूक्रेन के कई सैनिक बैठे हैं, जबकि कुछ खड़े हैं. खड़े सैनिकों में से एक हैं पेशेवर संगीतकार मोयसी बोंडारेंको, जो इस समय युद्ध में सैनिक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं. क्योंकि मोयसी बोंडारेंको प्रोफेशनल संगीतकार हैं ऐसे में उनकी कमांड म्यूजिक पर गजब की है. वह अपने अन्य सैनिकों के बीच सकारात्मकता और अच्छे जज्बे को भरने के लिए अमेरिकी गायक बिली इलिश की लवली ऑन वायलिन की सुंदर ताल बजाते दिख रहे हैं.  उन्होंने अलग-अलग सुंदर धुन बजाकर अपने साथियों के आत्मविश्वास को ऊंचा रखने की जिम्मेदारी ली है. 

सोशल मीडिया पर भी वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो को मिगुडेनफ नाम के एक रेडिट यूजर ने शेयर किया है. इसमें मोयसी बोंडारेंको नाम का एक यूक्रेनी सैनिक अमेरिकी गायक बिली इलिश की लवली ऑन वायलिन की एक सुंदर धुन बजा रहा है. वीडियो में सैनिकों का एक बड़ा समूह जमीन पर बैठकर म्यूजिक का आनंद लेता दिख रहा है. दिल को छूने वाला यह संगीत और वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है. 

लाखों लोग कर चुके हैं लाइक्स

इस वीडियो को 16 सितंबर को पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 99,000 से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं, जबकि 68 लोगों ने एक से बढ़कर एक टिप्पणियां भी की हैं. कुछ लोग मोयसी बोंडारेंको को सैल्यूट कर रहे हैं. वहीं मोयसी बोंडारेंको ने बताया कि युद्ध से पहले वग कीव में रहते थे और एक ऑर्केस्ट्रा में थे. उन्होंने बताया कि जिस दिन युद्ध छिड़ा उस दिन हमें मायकोलाइव में एक संगीत कार्यक्रम करना था. अब देश के लिए इसे बजा रहा हूं.

ये भी पढ़ें

सुकेश के करीब आने पर सलमान और अक्षय ने जैकलीन से क्या कहा था? अब हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget