एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: मॉस्को के नियंत्रण वाले यूक्रेनी क्षेत्र में 1 मई से शुरू होगा रूसी रूबल का चलन, रशियन अधिकारी का दावा

Russia-Ukraine War: रूसी अधिकारी ने कहा कि चार महीने का ग्रेस पीरियड होगा. इस दौरान यूक्रेन की मुद्रा, ‘रिव्निया’ का भी उपयोग किया जा सकेगा. फिर हम पूरी तरह से रूबल में भुगतान के लिए स्विच कर जाएंगे.

Russia-Ukraine War:  रूस के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाके में रूसी रूबल को जल्द ही पेश किया जाएगा. दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन के रूसी-नियंत्रित क्षेत्र के एक नागरिक और सैन्य प्रशासक ने कहा कि मॉस्को आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में अपनी मुद्रा पेश करेगा.

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक अधिकारी, किरिल स्ट्रेमोसोव ने कहा, "1 मई से, हम रूबल जोन में चले जाएंगे."  उन्होंने कहा कि चार महीने का ग्रेस पीरियड होगा. इस दौरान यूक्रेन की मुद्रा, ‘रिव्निया’ का भी उपयोग किया जा सकेगा. फिर हम पूरी तरह से रूबल में भुगतान के लिए स्विच कर जाएंगे."

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक स्ट्रेमौसोव की घोषणा की अभी तक किसी भी उच्च पदस्थ रूसी अधिकारी द्वारा पुष्टि नहीं की गई है. यह जानकारी ऐसे समय में समय आई है जब एक दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस की संसद में संकल्प व्यक्त किया कि यूक्रेन में देश के सैन्य अभियान के लक्ष्यों को हासिल किया जाएगा.

रूस का दावा दक्षिणी खेरसॉन पर है उसका नियंत्रण
रूस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उसने पूरे दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है, जिसमें उसकी प्रशासनिक राजधानी भी शामिल है, जो 24 फरवरी के हमले के तुरंत बाद रूसी सैनिकों के हाथों में आ गई थी.

‘शांतिपूर्ण जीवन बहाल किया जाएगा’
मॉस्को के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि हाल ही में कब्जा किए गए क्षेत्र और अन्य लोगों के लिए "शांतिपूर्ण जीवन" बहाल किया जा रहा है. हालांकि यूक्रेनी प्रेस और सोशल मीडिया पर खेरसॉन के रूसी प्रशासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों की खबरें सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें: 

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किए साइबर अटैक, माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

QUAD Summit: एक साल में दूसरी बार मिलेंगे पीएम मोदी और जो बाइडेन, इस शहर में अगले महीने होगी दोनों की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget