एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूसी अधिकारी ने नागरिकों को तुरंत खेरसॉन छोड़ने का दिया निर्देश, कहा- हालात खतरनाक

Russia-Ukraine War News: स्थानीय सरकार के हटने के एक हफ्ते बाद गुरुवार (3 नवंबर) को रूसी अधिकारियों ने खेरसॉन प्रशासन भवन से अपने देश का झंडा हटा दिया है.

Russia-Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के 24 फरवरी को शुरू हुई जंग अब तेज होती जा रही है. इस बीच खेरसॉन (Kherson) में तैनात रूसी अधिकारी ने नागरिकों को तुरंत शहर छोड़ने के निर्देश जारी किए हैं. मॉस्को (Moscow) की ओर से नियुक्त अधिकारी किरिल स्ट्रेमोसोव का एक रिकॉर्डेड वीडियो गुरुवार (3 नवंबर) को टेलीग्राम (Telegram) पर साझा किया गया था, जिसमें सड़कों और सुपरमार्केट में लोगों को दिखाया गया था. 

इस वीडियो संदेश में स्ट्रेमोसोव ने कहा कि इन सभी लोगों को, जिन्होंने सुरक्षा और गोलीबारी के संबंध में हमारे सभी अनुरोधों को नजरअंदाज किया है उनको एक बार फिर याद दिलाना चाहता हूं कि हालात वास्तव में आसान नहीं हैं. उन्होंने रूसी स्टेट टेलीविजन को यह भी बताया कि सभी यूक्रेनी हमलों को रद्द कर दिया गया है. यूक्रेन के जवाबी हमले के बाद खेरसॉन शहर से हजारों नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. 

रूसी अधिकारियों ने हटाया झंडा

स्थानीय सरकार के हटने के एक हफ्ते बाद गुरुवार (3 नवंबर) को रूसी अधिकारियों ने खेरसॉन प्रशासन भवन से अपने देश का झंडा हटा दिया है. यूक्रेन के दक्षिणी सैन्य प्रवक्ता नतालिया हुमेनियुक ने कहा कि झंडे को हटाना उकसावे वाला हो सकता है और हमें खुशी मनाने की जल्दी नहीं करनी चाहिए. उसने यूक्रेनी टेलीविजन को यह भी बताया कि कुछ रूसी सैनिक (Russian soldiers) खुद को नागरिकों के रूप में स्थापित कर रहे हैं. किसी भी पक्ष के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

पहले भी दिए जा चुके निर्देश

इससे पहले भी 22 अक्टूबर को रूसी अधिकारियों ने खेरसॉन में रहने वाले नागरिकों को तुरंत शहर छोड़ने के निर्देश जारी किए थे. दरअसल, रूसी अधिकारियों को इस बात की आशंका थी कि यूक्रेनी सेना शहर पर कब्जे करने की कार्रवाई के दौरान आम लोगों को निशाना बना सकती है. उस समय भी आम लोगों को तत्काल प्रभाव से शहर छोड़ने को लिए कहा गया था. 

गौरतलब है कि हाल ही में रूस ने दावा किया था कि उसने यूक्रेन के चार क्षेत्रों डोनेत्स्क, खेरसॉन, लुहांस्क और जेपोरीजिया में जनमत संग्रह कराया है और यहां के नागरिक रूस में मिलना चाहते हैं. यूक्रेनी हमले की आशंका को देखते हुए रूसी अधिकारियों ने खेरसॉन के नागरिकों से इसे खाली करने को कहा था. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो खेरसॉन के लोग अपना घर छोड़कर कही नहीं जाना चाहते हैं, लेकिन रूसी अधिकारी उन्हें कानून का हवाला देकर जबरदस्ती घर छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः- इसुदान गढवी होंगे गुजरात में AAP के सीएम फेस, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget