एक्सप्लोरर

Gujarat AAP CM Candidate: इसुदान गढवी होंगे गुजरात में AAP के सीएम फेस, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

Isudan Gadhvi Gujarat AAP CM Candidate: गुजरात में होने वाले चुनाव को लेकर AAP ने इसुदान गढवी को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है. गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे. इसके नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे.

Gujarat AAP CM Candidate 2022: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. आम आदमी पार्टी ने इसुदान गढवी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया है. गुजरात में चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं जिसपर दो चरणों में मतदान होने हैं. गुजरात में पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी. मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आठ दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी. गुजरात में इस वक्त चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं.

परिजनों का लिया आशीर्वाद
मंच से जैसे ही आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आप से सीएम के चेहरे के तौर पर इसुदान गढवी का नाम लिया वो भावुक हो गए. सीएम उम्मीदवार इसुदान गढवी ने सबसे पहले अपने परिजनों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और मंच से जनता को संबोधित किया. 

क्या बोले सीएम केजरीवाल?
गुजरात में 27 सालों तक गुजरात के लोगों के पास कोई ऑप्शन नहीं था. गुजरात में इससे पहले कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही चुनावी लड़ाई लड़ी जाती थी लेकिन आज गुजरात के पास आम आदमी पार्टी एक ऑप्शन के तौर पर उभरी है. हम कमरे में बैठकर ये तय नहीं करते की सीएम कौन होगा. हम इसको लेकर जनता से पूछकर फैसला करते हैं. गुजरात में सारे सर्वे फेल होंगे और गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी. 

कौन हैं आप सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी?
आम आदमी पार्टी के सीएम रेस में शुरू से ही इसुदान गढ़वी का नाम आगे चल रहा था. abp न्यूज़ को सूत्रों के हवाले से पहले की खबर मिली थी कि गुजरात में आप इसुदान गढ़वी को अपना सीएम उम्मीदवार बना सकती है. अब abp न्यूज़ की खबर पर मुहर लग गई है. आप ने इसुदान गढवी को गुजरात में सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है. इसुदान गढ़वी का जन्म 10 जनवरी 1982 को गुजरात के पिपलिया में हुआ था. इसुदान गढवी पेशे से एक पत्रकार भी हैं और शुरू से गुजरात के मुद्दे उठाते रहे हैं.  इसुदान गढवी ने 14 जून 2021 को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में छह बार बीजेपी से हारी कांग्रेस कहां खड़ी है? जानें- क्या है उनकी कमजोरी और ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget