एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस में इंस्टाग्राम पर लगा बैन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने दी थी रूसी सैनिकों के खिलाफ हिंसक पोस्ट की अनुमति

Russia Ukraine War: इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने कहा था कि वह कुछ देशों में अपने यूजर्स को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी सैनिकों के खिलाफ हिंसा का आह्वान करने की अनुमति देगा.

Russia Ukraine War: रूस के राज्य मीडिया वॉचडॉग रोसकोम्नाडज़ोर ने कहा कि रूसी सैनिकों के खिलाफ "हिंसा के आह्वान" की अनुमति देने की वजह से देश में इंस्टाग्राम को बंद कर दिया जाएगा. बता दें इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने कहा था कि वह कुछ देशों में अपने यूजर्स को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी सैनिकों के खिलाफ हिंसा का आह्वान करने की अनुमति देगा.

मेटा अस्थायी रूप से कुछ हिंसक पोस्ट जैसे "रूसी आक्रमणकारियों को मौत" की अनुमति देगा जो आमतौर पर इसके नियमों के खिलाफ है. हालांकि मेटा का कहना है कि वह रूसी नागरिकों के खिलाफ हिंसा के आह्वान की अनुमति नहीं देगा.

मेटा की नीति में बदलाव के जवाब में, रूस ने अमेरिका से सोशल मीडिया दिग्गज की "चरमपंथी गतिविधियों" को रोकने के लिए कहा है.

रूस ने लिया यह फैसला  
समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक शुक्रवार को रूसी अभियोजक जनरल के कार्यालय ने रूसी प्रचार और उग्रवाद कानूनों का हवाला देते हुए मेटा के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू करने की अनुमति दी. न्यूज एजेंसी ने कहा कि अभियोजक जनरल के कार्यालय ने राज्य के मीडिया वॉचडॉग रोसकोम्नाडज़ोर को "सैन्यकर्मियों सहित रूसियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई करने की आह्वान वाली सामग्री वितरित करने" पर इंस्टाग्राम तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए कहा.

रूस में फेसबुक पर लगी है रोक
बता दें इससे पहले 4 मार्च को, रोसकोम्नाडज़ोर ने रूसी मीडिया के खिलाफ "भेदभाव" का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह रूस में फेसबुक की पहुंच रोकने जा रहा है. बता दें मेटा इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप की मालिक है.

हालांकि, व्हाट्सएप को फिलहाल रूस में ब्लॉक नहीं किया गया है क्योंकि यह एक सोशल नेटवर्क के बजाय एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है.

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: रूस पर भड़के यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, कहा- यूक्रेन में लड़ने के लिए ‘सीरिया के हत्यारों’ को लगाया जा रहा है

Ukraine Russia War: जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से बातचीत को लेकर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget