एक्सप्लोरर

यूक्रेन सैन्य विमानों की मेजबानी पर रूस की रोमानिया और दूसरे देशों को चेतावनी, रोमानिया पीएम बोले- रूस की ध्यान भटकाने की कोशिश

रूस ने रविवार को नाटो सदस्य रोमानिया समेत यूक्रेन के पड़ोसी देशों को कीव के सैन्य विमानों की मेजबानी पर चेतावनी दी है. रूस ने कहा कि जो भी ऐसा कर रहे हैं वे एक तरह से इस युद्ध में शामिल हो रहे हैं.

रूस (Russia) ने रविवार को नाटो (NATO) सदस्य रोमानिया (Romania) समेत यूक्रेन (Ukraine) के दूसरे पड़ोसी देशों को कीव के सैन्य विमानों की मेजबानी पर चेतावनी जारी की. रूस ने कहा कि जो भी देश ऐसा कर रहा है वह एक तरह से इस युद्ध में शामिल हो रहा है.

क्या कहा रूस ने

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने एक वीडियो ब्रीफिंग में कहा, "हम निश्चित रूप से जानते हैं कि यूक्रेनी लड़ाकू विमान रोमानिया और अन्य पड़ोसी देशों के लिए उड़ान भर चुके हैं." उन्होंने कहा कि, "यूक्रेनी सेना द्वारा रूस के खिलाफ इन देशों के हवाई क्षेत्र नेटवर्क का उपयोग सशस्त्र संघर्ष में इन राज्यों की भागीदारी मानी जाएगी."

क्या बोले रोमानिया के पीएम

वहीं इस पर रोमानिया के प्रधानमंत्री निकोले सिउका ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा कि, "यह शुद्ध बयानबाजी है जो वास्तव में जमीन पर हो रही घटनाओं से ध्यान हटाने के लिए बनाई गई है. युद्ध में आम नागरिक मारे जा रहे हैं, सशस्त्र संघर्ष के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं." उन्होंने ये भी कहा कि पड़ोसी देशों के हवाई क्षेत्र नेटवर्क का उपयोग इस संघर्ष में शामिल होने के रूप में माना जा सकता है."

'घटनाओं से ध्यान हटाने की कोशिश'

रोमानिया के प्रधान मंत्री निकोले सिउका (Nicolae Ciuca) यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि, "मास्को रोमानिया को डराने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है, लेकिन "हमारे पास खतरा महसूस होने की कोई वजह नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि 24 फरवरी को युद्ध के पहले दिन यूक्रेन के फाइटर जेट रोमानिया में दाखिल हुए थे, लेकिन इन्हें उतरने को मजबूर कर दिया गया था. हालांकि पायलट ने रोमानिया की लोकल अथॉरिटी को कहा था कि, इसकी वजह तकनीकी समस्या है. इसके बाद इस जेट को निहत्था छोड़ दिया गया था और इसे पारदर्शिता के साथ लोगों के बीच किया गया था.

क्या है जेलेंस्की की मांग

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बार-बार वेस्टर्न कंट्रीज से मांग की है कि रूसी हमलों को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से यूक्रेन पर नो-फ्लाई ज़ोन लागू किया जा सके.

ये भी पढ़ें

रूस से तेल आयात पर जल्द लग सकता है प्रतिबंध, अमेरिका और उसके सहयोगी देश इस बात पर कर रहे चर्चा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एलन मस्क को युद्ध के बाद अपने देश आने का दिया न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget