एक्सप्लोरर

रूस ने दिया अमेरिकन कंपनी को झटका: राष्ट्रपति पुतिन के कर्मचारी अब इस्‍तेमाल नहीं करेंगे Apple का कोई डिवाइस, जानें क्‍या है इस फैसले की वजह

Russia Apple News: अमेरिका की ओर से रूस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगा दी गई, उसी तरह रूस ने भी अमेरिकन कंपनियों के प्रॉडक्‍ट के इस्‍तेमाल पर रोक लगाकर जवाब देने की कोशिश की. अब ऐपल को झटका दिया गया है.

Apple Devices Sanctioned in Russia: रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूसी सरकार अमेरिका की पाबंदियों का जवाब पाबंदियां लगाकर ही दे रही है. रूसी सरकार ने एक प्रतिष्ठित अमेरिकी ब्रांड के इस्‍तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया है. वो ब्रांड है- एपल (Apple). रूस में राष्‍ट्रपति पुतिन के एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े कर्मचारी अब एपल के डिवाइसेस इस्‍तेमाल नहीं कर सकेंगे.

ये फैसला रूसी सरकार ने यूक्रेन से चल रहे युद्ध के बीच जासूसी की आशंका के चलते लिया है. इस संबंध में सोमवार (20 मार्च) को फरमान जारी किया गया है. सोमवार को समाचार पत्र बिजनेस डेली कॉमर्सेंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रूसी प्रेसिडेंट एडमिनिस्ट्रेशन के वे सदस्य जो घरेलू मुद्दों में काम कर रहे हैं, वे मार्च अंत तक ऐपल के डिवाइस इस्‍तेमाल करना बंद कर देंगे. सरकार के आदेश के मुताबिक, रूसी अधिकारियों को iOS ऑपरेटिंग सिस्टम चलाने वाले अपने डिवाइसेस को "फेंकना या अपने बच्चों को देना होगा."

अमेरिका ने लगा दी थी प्रतिबंधों की झड़ी

बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग में अमेरिका समेत नॉटो अलायंस वाले देश यूक्रेन को सपोर्ट कर रहे हैं. इस जंग को शुरू हुए एक साल से ज्‍यादा समय बीच चुका है, लेकिन यह खत्‍म नहीं हो रही. अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस को रोकने के लिए उस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगा दी थी, हालांकि फिर भी रूस ने हमले नहीं रोके. रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में भारत और चीन ने आधिकारिक तौर पर किसी भी देश का पक्ष नहीं लिया, इन्‍होंने क्षेत्र में शांति-स्‍थापना की वकालत की है.

दो महाशक्तियों के बीच तो नहीं पिसा यूक्रेन?

रूसी सरकार यह दावा करती रही है कि यूक्रेन को भड़काने में अमेरिका का ही हाथ था. रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि उन देशों (यूक्रेन और पश्चिमी देशों) की ओर से ऐसी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जिनसे अपने बचाव की खातिर रूस को यूक्रेन के खिलाफ स्‍पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्‍च करना पड़ा.

यहां यह बताना जरूरी है कि यूक्रेन-रूसी की जंग में पश्चिमी देशों की ओर से रूस को 'आक्रमणकारी' बताया जा रहा है. पश्चिमी देशों का कहना है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, जबकि रूस उसे 'स्‍पेशल मिलिट्री ऑपरेशन' कहता आया है.

यह भी पढ़ें: जिनपिंग और पुतिन के बीच आज मीटिंग, अमेरिका बोला- दोनों नेताओं की मुलाकात, यूक्रेन के खिलाफ हो सकती है रूस की चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget