एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: पुतिन ने सबसे घातक बॉम्बर TU-22M3 विमान किया तैयार, जानिए कितना खतरनाक है रूस का ये हथियार

Tu-22M3 सुपरसोनिक स्पीड से 5100 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने में सक्षम है. परमाणु हमला करने में सक्षम इस घातक बॉम्बर विमान की अधिकतम रफ्तार 2300 किलोमीटर प्रति घंटा है.

Russia Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग खत्म होने के नाम नहीं ले रही है. दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ सबसे घातक बॉम्बर विमान से हमला करने की तैयारी कर ली है. रूस ने टुपोलेव टीयू-22 एम3 (Tupolev Tu-22M3) बॉम्बर के जरिए यूक्रेन पर बमबारी करने की तैयारी की है. 

इसके लिए टुपोलेव विमान कंपनी ने रूसी ऑपरेशन में मदद के लिए नए टीयू-22एम3 बॉम्बर विमान रूसी एयरोस्पेस फोर्सेस को सौंप दिया है. हालांकि, यूक्रे के खिलाफ हेलबर्ड का इस्तेमाल नहीं किया गया है, लेकिन रूस के इस कदम से कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई है. TU-22M3 रूसी बॉम्बर इतना घातक है कि इससे पूरी दुनिया खौफ खाती है. 

रूस की इन तैयारियों से अटकलें लगनी लगी है कि क्या पुतिन इस घातक बॉम्बर का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ करने वाले हैं. टीयू-22एम3 बॉम्बर की ऑपरेशनल जांच और डिलीवरी टेस्ट और फ्लाइट टेस्ट के बाद इसे रूसी एयरोस्पेस फोर्सेस को सौंप दिया गया है. 

कितना खतरनाक है TU-22M3 बॉम्बर

TU-22M3 दुनिया का सबसे खतरनाक बॉम्बर में से एक है. इसे सोवियत संघ के जमाने के टीयू-22एम से विकसित किया गया है, जो सुपरसोनिक स्पीड से 5100 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने में सक्षम है. परमाणु हमला करने में सक्षम इस घातक बॉम्बर विमान की अधिकतम रफ्तार 2300 किलोमीटर प्रति घंटा है. 40 मीटर लंबा और 34 मीटर चौड़ा यह बॉम्बर टर्बोजेट इंजन की मदद से उड़ान भरता है.

टुपोलेव टीयू-22एम3 बॉम्बर रडार की पकड़ से बचने के लिए काफी नीचे उड़ान भरने में सक्षम है. इसके अलावा इसमें हवा में ईंधन भरने के लिए एरियल रिफ्यूलिंग नोज की सुविधा भी है, जो इसकी घातक मारक क्षमता रेंज को और ज्यादा बढ़ा देता है. यह विमान 23 टन तक के हथियारों के साथ उड़ान भरने में भी सक्षम है. 

मारियुपोल में किया था टीयू-22एम3 बॉम्बर से हमला  

यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध की शुरुआत होते ही अप्रैल में रूस पर आरोप लगाया था कि वो टुपोलेव टीयू-22एम3 बॉम्बर के जरिए उसके मारियुपोल शहर पर बमबारी कर रहा है. यूक्रेन ने आरोप लगाया था कि रूसी टीयू-22एम3 की बमबारी से मारियुपोल का बड़ा हिस्सा खंडहर में बदल चुका है. मारियुपोल यूक्रेन की एक बड़ी पोर्ट सिटी है, ऐसे में इस शहर पर बमबारी से यूक्रेन की सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुई थी.

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: 'जब राहुल गांधी ने कह दिया तो...', सचिन पायलट की मौजूदगी में ताजा विवाद पर बोले सीएम अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget