एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग आसानी से नहीं होगा खत्म, जानें NATO सदस्य तुर्की ने ऐसा क्यों कहा

Ukraine War: तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार (Defence Minister Hulusi Akar) ने अंकारा में ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) आसानी से समाप्त नहीं होगा.

Turkey on Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच करीब 10 महीने से लगातार जंग जारी है. यूक्रेन (Ukraine) के कई इलाके तबाह हो गए हैं. भारी संख्या में निर्दोष नागरिकों की जान गई है. वहीं, लाखों लोग यूक्रेन से पलायन के लिए मजबूर हुए हैं. इस जंग में यूक्रेन के सैनिकों को तो काफी नुकसान हुआ ही है, साथ ही कई रूसी सैनिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है. इस बीच तुर्की (Turkey) ने आशंका जताई है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग आसानी से खत्म नहीं होगा.  

नाटो सदस्य तुर्की (NATO Member Turkey) ने शनिवार को स्वीकार किया कि कीव और मॉस्को के बीच शांति वार्ता की व्यवस्था करने के अंकारा के बार-बार के प्रयासों के बावजूद यूक्रेन और रूस के बीच जंग खत्म नहीं हो रहा है.

'यूक्रेन जंग आसानी से नहीं होगा खत्म'

तुर्की के काला सागर के अपने दोनों पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. तुर्की ने खुद को एक तटस्थ देश के रूप में स्थापित किया है और एक संघर्ष विराम की मध्यस्थता करने की कोशिश की है. दोनों देशों के बीच अबतक जंग जारी है और ये तुर्की की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है. तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार (Defence Minister Hulusi Akar) ने राजधानी अंकारा में ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह युद्ध आसानी से समाप्त नहीं होगा.

तुर्की का पश्चिमी प्रतिबंधों से किनारा

तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने कहा, "यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारी तमाम सद्भावनाओं और संघर्षविराम की अपील के बावजूद यह युद्ध 2023 में भी जारी रहने की संभावना है". बता दें कि तुर्की युद्ध को खत्म कराना चाहता है और वार्ता के लिए रूसी और यूक्रेनी नेताओं को एक साथ लाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, तुर्की ने रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों से किनारा कर लिया है.

रूस-यूक्रेन जंग खत्म कराने की कोशिश

तुर्की (Turkey) ने पहले ही मार्च में युद्ध के शुरुआती चरणों के दौरान रूसी और यूक्रेनी विदेश मंत्रियों के बीच एक बैठक की मेजबानी की थी और इस्तांबुल में दोनों पक्षों के बीच अन्य वार्ता आयोजित की थी. कई प्रयासों के बावजूद तुर्की इस युद्ध को खत्म नहीं करा सका है. हालांकि हाल के एक बयान में व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा था कि हमारा लक्ष्य इस संघर्ष को खत्म करना है. हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Police Protesters Clash in Paris: पेरिस में 3 लोगों की हत्या के बाद बौखलाए कुर्दों और पुलिस में झड़प, प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget