एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: मेट्रो स्टेशन में फंसे 160 भारतीय छात्र, abp न्यूज़ से बोले- पोलैंड-हंगरी बॉर्डर पहुंचना नामुमकिन, माहौल बहुत खराब

मेट्रो स्टेशन पर फंसे छात्रों में से एक छात्र अमन यादव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. उन्होंने कहा कि यहां का माहौल बहुत खराब है और बमबारी शूरू हो गई है.

रूस के हमले के बीच यूक्रेन के खारकीव मेट्रो स्टेशन में करीब 160 भारतीय छात्र फंस हुए हैं. मेट्रो स्टेशन में फंसे हुए छात्रों ने भारत सरकार से अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकाला जाए. मेट्रो स्टेशन पर फंसे छात्रों में से एक छात्र अमन यादव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की है. उन्होंने कहा कि यहां का माहौल बहुत खराब है और बमबारी शूरू हो गई है.

अमन ने कहा, "यहां का माहौल बहुत खराब है. अभी भी हमें बमबारी की आवाज़ सुनाई दे रही है. अभी अभी आस पास के इलाकों में बमबारी हुई है. आज के लिए हाई अलर्ट है. 6 से 6 बजे तक यहां पर कर्फ्यू चल रहा है." उन्होंने कहा कि पोलैंड और हंगरी के बॉर्डर पर पहुंचना हमारा नामुमकिन है क्योंकि खारकीव की सीमा रशिया से 30 किलोमीटर है.

अमन ने बताया कि मेट्रो स्टेशन एक किलोमीटर की दूरी पर है. उन्होंने कहा, "यहां (मेट्रो स्टेशन में) करीब 160 छात्र हैं और हॉस्टल में लगभग 4 हज़ार भारतीय छात्र हैं, बाकी मेट्रो स्टेशनों में भी हैं, टोटल सात से आठ हज़ार हैं जो खारकीव के अंदर फंसे हुए हैं." उन्होंने बताया कि वो राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं.

उन्होंने कहा, "यहां के हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं. उससे पहले हमें यहां से निकाला जाए. हमारी यही अपील है कि हमें गाड़ियां उपलब्ध कराई जाए, ताकि पोलैंड और हंगरी बॉर्डर हम पहुंच सकें." उन्होंने कहा कि सरकार ने गाड़ियों पर भारत का झंडा लगाने के लिए कहा है, लेकिन हमारे पास कोई झंडा नहीं है. कैसे लगाएं.

अमन ने बताया कि अभी तीन चार दिनों का खाना हमारे पास है. हालांकि उन्होंने कहा कि यहां पर पीने का पानी खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि यहां पर भारतीय बच्चों के अलावा और भी कई देशों के बच्चे हैं फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा, "यहां सुबह से साइरन बज रहे हैं और अभी भी आवाज़ें आ रही हैं."

Russia Ukraine War: अपने देश के लिए लड़ने निकले एक्स बॉक्सिंग चैंपियन विटाली क्लिट्स्को, मशीन गन लोड करते तस्वीरें हुईं वायरल

Watch: रूसी सेना ने कीव में रिहाइशी इमारत पर किया मिसाइल अटैक, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget