एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूसी हमले के बीच बोले जमर्नी के चांसलर, यूरोप के लिये कह दी ये बड़ी बात

रूस की ओर से जंग छेड़े जाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लोदीमिर जेलेनस्की ने कहा कि हम झुकेंगे नहीं यूक्रेन रूस के आगे नहीं झुकेगा और हम पीछे भी नहीं हटेंगे.रूस ने कई जगहों पर एक साथ हमला किया है.

जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने यूक्रेन पर रूस के हमले की गुरुवार को कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘यूक्रेन के लिए एक भयावह दिन और यूरोप के लिए ‘काला दिन’ करार दिया है. स्कोल्ज ने कहा कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है. इसे किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने कहा कि जर्मनी रूसी राष्ट्रपति के इस कृत्य की यथासंभव कड़ी निंदा करता है.

जर्मन चांसलर ने एक बयान में कहा कि हम यूक्रेन एवं उसकी जनता के साथ एकजुट हैं. रूस को तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जर्मनी इस संबंध में जी7, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय संघ के ढांचे के तहत करीबी समन्वय करेगा.

युद्ध में तब्दील हुआ महीनों से पसरा तनाव

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच महीनों से बना तनाव का माहौल आखिरकार गुरुवार को युद्ध में बदल गया. यूक्रेन-रूस में तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का आदेश दे दिया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुये यूक्रेन ने अपने देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया है. 

रूस की ओर से जंग छेड़े जाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लोदीमिर जेलेनस्की ने कहा है कि हम झुकेंगे नहीं. जेलेनस्की ने कहा कि यूक्रेन रूस के आगे नहीं झुकेगा और हम पीछे भी नहीं हटेंगे. रूस ने यूक्रेन की कई जगहों पर एक साथ हमला किया है.

यूक्रेन की सड़कों पर पहुंचे रूसी सैनिक

सुरक्षा कैमरे की फुटेज में रूसी सैन्य वाहन क्रीमिया से यूक्रेन में दाखिल होते नजर आए. मिसाइलों और बमों से लगातार हमले यूक्रेन के शहरों पर हो रहे हैं. चारों-तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है. कई इमारतों को क्षति पहुंची है. सड़कों पर लंबा जाम भी लग गया है. लोग बेहद दहशत में नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक रूसी हमले में 40 यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है.

Russia Ukraine War: मिसाइलों-बमों के ताबड़तोड़ हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- रूस के सामने सरेंडर नहीं करेंगे

कई दिशाओं से घुसी रूसी सेना, लगातार हो रही बमबारी, यूक्रेन ने पीएम मोदी से की दखल की मांग
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget