एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: यूक्रेन में अमेरिकी टीवी नेटवर्क फॉक्स न्यूज के कैमरामैन की मौत, रिपोर्टर भी घायल

Russia-Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के दौरान अमेरिकी टीवी नेटवर्क फॉक्स न्यूज का एक कैमरामैन मारा गया.

Russia-Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के दौरान अमेरिकी टीवी नेटवर्क फॉक्स न्यूज का एक कैमरामैन मारा गया. चैनल ने खुद इसकी जानकारी दी है. नेटवर्क का कहना है कि फॉक्स न्यूज का एक न्यूज कैमरामैन जिनका नाम पियरे जकरजेवस्की है, यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाके में मारे गए, जब वे संवाददाता बेंजामिन हॉल के साथ काम कर रहे थे. इस दौरान आने वाली आग की लपटों ने उनके वाहन को टक्कर मार दी.

वहीं, संवाददाता बेंजामिन हॉल भी इस घटना में घायल हो गए और उसे एक अस्पताल ले जाया गया. फॉक्स न्यूज ने एक बयान में कहा है, "यूक्रेन और आसपास के क्षेत्रों में पत्रकारों की हमारी पूरी टीम की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह बहुत ही अहम है."

नेटवर्क के विदेश विभाग में काम करते हैं बेंजामिन हॉल

फॉक्स न्यूज के सीईओ सुजैन स्कॉट ने एक बयान में कहा कि राजधानी कीव के बाहर होरेनका में सोमवार उनके वाहन में आग लगने से जकरजेवस्की की मौत हो गई और उनके सहयोगी बेंजामिन हॉल घायल हो गए. उन्होंने बताया कि बेंजामिन हॉल नेटवर्क के विदेश विभाग के संवाददाता के रूप में काम करते हैं, यूक्रेन में अस्पताल में भर्ती हैं. 

युद्ध क्षेत्र के फोटोग्राफर थे पियरे जकरजेवस्की

स्कॉट ने कहा, "पियरे एक युद्ध क्षेत्र के फोटोग्राफर थे, जिन्होंने हमारे साथ अपने लंबे कार्यकाल के दौरान इराक से लेकर अफगानिस्तान और सीरिया तक फॉक्स न्यूज के लिए करीब हरेक अंतरराष्ट्रीय कहानी को कवर किया. एक पत्रकार के रूप में उनका जुनून और प्रतिभा बेजोड़ थी." लंदन में रहने वाले जकरजेवस्की फरवरी से यूक्रेन में काम कर रहे थे.

अमेरिकी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

वहीं, रविवार को राजधानी कीव के सीमावर्ती उपनगर इरपिन में एक अमेरिकी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक अन्य घायल हो गए. यूक्रेन की सांसद इन्ना सोवसुन यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि इरपिन में रूस की गोलाबारी में विदेश पत्रकार की मौत हो गई. वहीं, एक अन्य विदेशी पत्रकार को इलाज के लिए ओखमतदित अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा था कि रूसी सैनिक पत्रकारों, डॉक्टरों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, नागरिकों पर गोलियां चलाते हैं, यह पूरी सभ्य दुनिया के खिलाफ युद्ध है.

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 20वां दिन है. यूक्रेन की राजधानी कीव पर बढ़े हमलों के साथ ही रूस-यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई और तेज़ हो गई है. बढ़ते हुए खतरे के मद्देनजर राजधानी कीव में 15 मार्च की रात 8 बजे से 17 मार्च की सुबह तक सख्त कर्फ्यू का एलान किया गया है.

ये भी  पढ़ें-

खालिस्तानी लिंक की जांच वाली याचिका खारिज, अरविंद केजरीवाल बोले- पहले जनता ने जवाब दिया अब अदालत ने

Ukraine Russia War Live Updates: 20वें दिन भी जारी है जंग, यूक्रेन में फॉक्स न्यूज़ के कैमरामैन की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget