एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: एस जयशंकर ने की यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात, भारतीय छात्रों को दिए गए ये निर्देश

एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा से बात की है. एस जयशंकर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यूक्रेन के विदेश मंत्री ने उन्हें कॉल किया.

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा से बात की है. एस जयशंकर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यूक्रेन के विदेश मंत्री ने उन्हें कॉल किया. एस जयशंकर ने कुलेबा से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों पर बात की.

एस जयशंकर ने कहा, 'मैंने वर्तमान स्थिति का अपना आकलन साझा किया. मैंने इस बात पर जोर दिया कि भारत कूटनीति और बातचीत का समर्थन करता है. छात्रों सहित भारतीयों के हालात पर चर्चा की. उनकी सुरक्षित वापसी के लिए उनके समर्थन की सराहना करते हैं.'

वहीं, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों से कहा गया है कि निकासी अभियान के लिए आवाजाही करते समय अपने वाहन पर भारतीय झंडा लगाएं और इंडिया लिखें ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके. खासतौर पर कॉन्फ्लिक्ट ज़ोन के इलाके में. बता दें कि यूक्रेन में हजारों की संख्या में भारतीय फंसे हैं. उन्होंने भारत वापस लाने की कोशिश जारी है. सरकार इसके लिए एक ऑपरेशन चलाएगी. केंद्र सरकार उन्हें वापस लाने के लिए विमान भेजेगी. सरकार ही सभी भारतीयों को वापस लाने वाली उड़ानों का खर्च उठाएगी.

छात्रों की वापसी का प्लान तैयार

इससे पहले विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने कहा कि यूक्रेन से छात्रों की वापसी का प्लान तैयार है. अगर यूक्रेन से पोलैंड सड़क मार्ग से जाना हो तो 9 घंटे का रास्ता है और विएना के लिए 12 घंटे का रास्ता है, वो रास्ता भी मैप आउट हो गया है. रास्ते में जो पॉइंट्स मैंने बताए जैसे ल्विव, चेर्नित्सि, वहां भी हमने अपनी टीम्स भेजी हैं ताकि वहां से भी जो सहायता हम अपने नागरिकों को दे सकते हैं, वो दे सकें.

भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सटे 4 देशों से बाहर निकाला जाएगा. ये देश हैं-हंगरी, रोमानिया, स्लोवाक रिपब्लिक और पोलैंड. भारतीय दूतावास ने इन देशों की सीमा पर कैंप लगा दिए हैं. इन कैंपों में जिन अधिकारियों से भारतीय छात्रों को संपर्क करना है, उनके नाम और नंबर भी जारी कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा- अब तक 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए

Russia-Ukraine War: रशिया-यूक्रेन जंग के बीच चीन ने अपना रुख किया साफ, पुतिन से शी जिनपिंग ने की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget