Russia Ukraine War: क्या रूस और यूक्रेन में हो सकता है युद्ध विराम, यह देश कर सकता है मध्यस्थता
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच आज चौथे दौर की वार्ता होगी. दोनों देशों की ये बातचीत वर्चुअली होगी. अब तक हुई तीन दौर की बातचीत बेनतीजा रही है.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन की बीच इजरायल मध्यस्थता कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने यह जानकारी दी है. इससे पहले इजरायल के राष्ट्रपति नफ्ताली बेनेट ने रूस और यूक्रेन बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की थी.
बता दें रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 19 दिन हो गए हैं. युद्ध पर विराम लगाने के लिए दोनों देशों के बीच आज चौथे दौर की वार्ता होगी. दोनों देशों की ये बातचीत वर्चुअली होगी. अब तक हुई तीन दौर की बातचीत बेनतीजा रही है. यूक्रेन आज होने वाली वार्ता में रूस से 'तत्काल' युद्धविराम वापसी की मांग कर सकता है.
जेलेंस्की यरुशलम में पुतिन से बातचीत करने को तैयार
इससे पहले शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध विराम होने पर वह इजराइल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से कहा कि वह यरुशलम में पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं. बेनेट ने पुतिन के साथ बैठक के लिए मास्को का दौरा किया और जेलेंस्की, फ्रांस और जर्मनी के नेताओं के साथ कई बार बात की. जेलेंस्की ने कहा कि बेनेट ने उन्हें पुतिन के साथ अपनी बातचीत के बारे में सूचित किया. हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि वह विवरण साझा नहीं कर सकते.
रूस ने मांगी चीन से मदद
वहीं रूस ने रविवार को अमेरिकी मीडिया, यूक्रेन में अपने युद्ध के लिए चीन से सैन्य और आर्थिक सहायता मांगी है. हालांकि बीजिंग ने रिपोर्टों को सीधे संबोधित करने से इनकार कर दिया, इसके बजाय अमेरिका पर यूक्रेन युद्ध में चीन की भूमिका पर दुर्भावनापूर्ण रूप से "विघटनकारी" फैलाने का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें:






















