एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत जारी, रूसी विदेश मंत्री ने दिया ये बड़ा बयान

Russia Ukraine Delegation: युद्ध के बीच दोनों देशों में पहले दौर की बातचीत के लिए सहमति बनी थी, जिसके बाद दोनों देश पहली बार टेबल पर नजर आए. इस बैठक में रूस ने कई शर्तें यूक्रेन के सामने रखी थीं.

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच बातचीत होने जा रही है. यूक्रेन और रूस के डेलीगेशन के बीच बेलारूस बॉर्डर पर ये दूसरे दौर की बातचीत होगी. इससे पहले भी दोनों देशों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया. बल्कि इसके बाद रूस ने अपने हमले और तेज कर दिए थे. 

इस बातचीत को लेकर रूसी विदेश मंत्री ने बताया कि, बेलारूस क्षेत्र में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है. हमें उम्मीद है कि वो इस हालात को खत्म करेंगे. जिससे सब कुछ ठीक हो सके और यूक्रेन के तमाम लोग अपनी पहले जैसी जिंदगी में वापस लौट पाएं. 

बेनतीजा रही पहले दौर की बातचीत
युद्ध के बीच दोनों देशों में पहले दौर की बातचीत के लिए सहमति बनी थी, जिसके बाद दोनों देश पहली बार टेबल पर नजर आए. इस बैठक में रूस ने कई शर्तें यूक्रेन के सामने रखी थीं. लेकिन यूक्रेन ने साफ किया कि पहले रूस को अपनी सेना वापस बुलानी होगी और तुरंत हमलों को रोकना होगा. लेकिन बिना किसी समझौते के रूस ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हुआ. इसीलिए पहले दौर की बातचीत बेनतीजा साबित हुई. 

पहले दौर की बातचीत खत्म होने के बाद रूस की तरफ से बमबारी तेज हो गई. इस बातचीत के बाद यूक्रेन के खारकीव शहर को बुरी तरह टारगेट किया गया और रातभर बम बरसाए गए. इस बमबारी में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिसमें एक भारतीय छात्र भी शामिल है. 

बातचीत के बीच रूस के तेवर सख्त 
अब दूसरे दौर की बातचीत में रूस एक बार फिर यूक्रेन पर अपनी शर्तों को मानने का दबाव बनाएगा, वहीं यूक्रेन की कोशिश रहेगी कि किसी भी हाल में सीजफायर हो. हालांकि भले ही बातचीत का टेबल सजा हो, लेकिन रूस के तेवर काफी सख्त हैं. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इससे पहले कहा था कि, मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार है, लेकिन यूक्रेन के सैन्य ढांचे को नष्ट करने के अपने प्रयास जारी रखेगा.  लावरोव ने कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल ने इस हफ्ते की शुरुआत में यूक्रेन के वार्ताकारों को अपनी मांगें सौंपीं और अब गुरुवार को होने वाली वार्ता में कीव की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है. 

उन्होंने कहा कि पश्चिम ने यूक्रेन को लगातार हथियारों से लैस किया है और उसके सैनिकों को प्रशिक्षित किया है तथा यूक्रेन को रूस के खिलाफ एक ढाल में तब्दील करने के लिए वहां ठिकाने बनाए हैं. रूस का कहना है कि इससे उसकी सुरक्षा के लिए यूक्रेन एक खतरा बन गया है जिसके चलते मॉस्को को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा. 

ये भी पढ़ें - 

Ukraine Russia War: यूक्रेन में क्या हासिल करना चाहते हैं पुतिन? मैक्रों से बातचीत में रूसी राष्ट्रपति ने बताया

Russia Ukraine war: यूक्रेन से अब तक सुरक्षित भारत लौटे 18 हजार लोग, विदेश मंत्रालय ने बताया खारकीव में फंसे कितने छात्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन
PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget