एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: बेलारूस में रूस और यूक्रेन की बातचीत खत्म, जल्द होगी अगले दौर की बैठक

बेलारूस के गोमेल क्षेत्र में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता समाप्त हो गई है और दूसरे दौर की वार्ता कुछ दिनों में बेलारूसी-पोलिश सीमा पर होगी.

बेलारूस के गोमेल क्षेत्र में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता समाप्त हो गई है और दूसरे दौर की वार्ता कुछ दिनों में बेलारूसी-पोलिश सीमा पर होगी. स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की ने यूक्रेन के साथ बातचीत के बाद कहा कि "अगले दौर की वार्ता बेलारूसी-पोलिश सीमा पर होगी." वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल दूसरे दौर की बैठक से पहले परामर्श के लिए अपनी राजधानियों में पहुंचेंगे.

वार्ता के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख सलाहकार ने कहा कि रूस और यूक्रेन ने कुछ प्राथमिकता वाले विषयों की पहचान की है, जिन पर उन्होंने कुछ निर्णयों की रूपरेखा तैयार की है. ज़ेलेंस्की के सहयोगी ने कहा कि रूस और यूक्रेन ने जल्द से जल्द दूसरे दौर की वार्ता आयोजित करने पर चर्चा की. 

वहीं, वार्ता के बाद रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ने कहा, "हमें ऐसे मुद्दे मिले, जहां हम सहमत होने की उम्मीद कर सकते हैं." रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की ने किया. स्पुतनिक के अनुसार, वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने कहा था कि "वार्ता का प्रमुख मुद्दा तत्काल युद्धविराम और यूक्रेन के क्षेत्र से सैनिकों की वापसी है." 

UNGA के विशेष आपातकालीन सत्र में आमने-सामने रूस-यूक्रेन
बेलारूस में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों की बैठक के अलावा दोनों देशों ने UNGA के विशेष आपातकालीन सत्र में एक दूसरे पर आरोप लगाए. कीव ने संयुक्त राष्ट्र से आह्वान किया कि मॉस्को उसके खिलाफ जारी आक्रामकता को रोके, तो दूसरी तरफ रूस ने जोर दिया कि उसने शत्रुता की शुरुआत नहीं की और वह युद्ध को समाप्त करना चाहता है.

यूक्रेन के दूत सर्गेई किस्लिट्सिया ने कहा कि रूस को बिना किसी शर्त तत्काल यूक्रेनी क्षेत्रों से अपनी सेना को हटाना चाहिए. वहीं, संयुक्त राष्ट्र में रूसी दूत वसीली नेबेंजिया ने कहा कि ''मौजूदा संकट की जड़'' यूक्रेन द्वारा किए गए कार्यों में ही निहित है.

ये भी पढ़ें - 

Russia Ukraine War: अमेरिका ने बेलारूस में बंद किया दूतावास, अपने राजयनिकों को रूस छोड़ने के दिए निर्देश

Russia Ukraine War: यूरोपियन देशों के फैसले पर रूस का पलटवार, 36 देशों के लिए अपना एयर स्पेस बंद किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget