एक्सप्लोरर

रूस-यूक्रेन जंग पर लगेगा 3 दिन का ब्रेक! पुतिन ने अचानक किया सीजफायर का ऐलान

Russia Ukraine Ceasefire: युद्ध रोकने का ये नया प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब रूस 9 मई को विजय दिवस की वर्षगांठ को मॉस्को के रेड स्क्वायर पर सैन्य परेड के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक युद्ध विराम का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 8-10 मई तक 3 दिवसीय सीजफायर की घोषणा की है. ये घोषणा मॉस्को में द्वितीय विश्व युद्ध के विजय दिवस के स्मरणोत्सव को लेकर की गई है.

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, 'रूसी पक्ष विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के दौरान 7-8 मई की मध्यरात्रि से 10-11 मई की मध्यरात्रि तक युद्ध विराम की घोषणा कर रहा है. इस अवधि के दौरान सभी युद्ध अभियान स्थगित रहेंगे. 

'सीजफायर के उल्लंघन पर रूसी सशस्त्र बल देंगे जवाब'
रूस का मानना ​​है कि यूक्रेनी पक्ष को इस उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए. बयान में आगे कहा गया है कि यूक्रेनी पक्ष की तरफ से किए गए सीजफायर के उल्लंघन की स्थिति में रूसी सशस्त्र बल पर्याप्त और प्रभावी प्रतिक्रिया देंगे.  

रूस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वो यूक्रेन के साथ युद्ध के निपटान को लेकर अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ रचनात्मक सहयोग के लिए तैयार है.
बता दें कि इससे पहले ईस्टर के मौके पर भी रूस ने 30 घंटे के लिए सीजफायर का ऐलान किया था.

मानवीय आधार पर पुतिन ने दिया आदेश
युद्ध रोकने का ये नया प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब रूस 9 मई को विजय दिवस की वर्षगांठ को मॉस्को के रेड स्क्वायर पर सैन्य परेड के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विजय दिवस के लिए मानवीय आधार पर शत्रुता को पूरी तरह से समाप्त करने का आदेश दिया. युद्ध विराम 8 मई को 00.00 बजे से शुरू होगा और 10 मई तक चलेगा. 

पुतिन की तरफ से ये घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन में शांति समझौते के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच की गई है. तब पुतिन ने यूक्रेन को पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति में रुकावट और यूक्रेन के लामबंदी प्रयास को जोड़ते हुए बिना शर्त युद्ध विराम को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें:

पहलगाम हमला: NIA की रडार पर आया फोटोग्राफर, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget