एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस ने कहा- यूक्रेन को यूरोप के सबसे बड़े परमाणु प्लांट का इस्तेमाल करने के लिए करना होगा भुगतान

Russia-Ukraine War: 24 फरवरी को यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान शुरू होने के बाद रूसी सैनिकों ने एनरहोदर शहर में स्थित ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा प्लांट पर कब्जा कर लिया था.

Russia-Ukraine War: रूस ने संकेत दिया है कि वह यूक्रेन को यूरोप के सबसे बड़े परमाणु प्लांट से अलग करना चाहता है. रूस का कहना है कि कीव द्वारा मास्को को बिजली का भुगतान करने के बाद ही प्लांट के इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है. बता दें 24 फरवरी को यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान शुरू होने के बाद रूसी सैनिकों ने ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा प्लांट पर कब्जा कर लिया था.

रूसी समाचार एजेंसियों ने बुधवार को सूचना दी कि रूसी उप-प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने क्षेत्र की एक यात्रा की. इस दौरान डिप्टी पीएम ने कहा, "अगर यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली भुगतान करने के लिए तैयार है, तो (संयंत्र) यूक्रेन के लिए काम करेगा. यदि नहीं, तो (संयंत्र) रूस के लिए काम करेगा." 

इसलिए अहम है रूसी डिप्टी पीएम का यह बयान
रूसी उप-प्रधान मंत्री की टिप्पणी रूसी अधिकारियों द्वारा यह संकेत दिए जाने के बाद आई है कि मॉस्को दक्षिणी यूक्रेन में अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में रहने का इरादा रखता है. इन क्षेत्रों में खेरसॉन क्षेत्र और ज़ापोरिज़्ज़िया के बड़े हिस्से शामिल हैं.

खुसनुलिन ने कहा, "हमारे पास परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में काम करने का बहुत अनुभव है, रूस में ऐसी कंपनियां हैं जिनके पास यह अनुभव हैं." उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ज़ापोरिज्जिया प्लांट चालू रहेगा.

रूस के पास तकनीकी क्षमता नहीं
इस बीच यूक्रेन की परमाणु एजेंसी एनरगोटॉम के प्रवक्ता लियोनिद ओलियनिक ने कहा, "रूस के पास ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा प्लांट से रूस या क्रीमिया को ऊर्जा की आपूर्ति करने की तकनीकी क्षमता नहीं है." उन्होंने कहा, "इसके लिए लागत और समय की जरूरत है... और एक या दो महीने में सब कुछ फिर से यूक्रेन के नियंत्रण में हो जाएगा."

ओलियनिक ने यह भी कहा कि रूस के पास यूक्रेन की बिजली की आपूर्ति में कटौती करने की क्षमता नहीं है, क्योंकि "यूक्रेन सभी संबंधित उपकरणों को नियंत्रित करता है."

2021 में, युद्ध से पहले, यह प्लांट यूक्रेन के वार्षिक बिजली उत्पादन के पांचवें हिस्से और देश के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में उत्पन्न बिजली का लगभग आधा हिस्सा पैदा करता था. मार्च की शुरुआत में रूसी सैनिकों ने एनरहोदर शहर में स्थित इस प्लांट को कब्जे में ले लिया था.

रूस का इरादा क्षेत्र में रुकने का?
रूसी डिप्टी पीएम खुसनुलिन ने आगे संकेत दिया कि रूस इस क्षेत्र में रुकना चाहता है. उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि इस क्षेत्र का भविष्य रूसी परिवार के भीतर काम करने में है. इसलिए मैं यहां जितना संभव हो सके एकीकरण में मदद करने के लिए आया हूं."

रूसी अधिकारियों और मास्को द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने पिछले हफ्ते कहा था कि यूक्रेन का खेरसॉन क्षेत्र (जो कि क्रीमिया प्रायद्वीप को एक भूमि सेतू उपलब्ध करता है) संभवतः रूस का हिस्सा बन जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में युद्ध अपराध के मुकदमे के दौरान रूसी सैनिक ने मांगी ‘माफी’, जानें पूरा मामला?

Sri Lanka Crisis: पीएम रानिल विक्रमसिंघे बोले- विरोध प्रदर्शन के दौरान नहीं किया गया था देखते ही गोली मारने का आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK के रावलकोट में भारी तनाव की आशंका, डेढ़ लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 4,000 रेंजर्स तैनात
PoK के रावलकोट में भारी तनाव की आशंका, डेढ़ लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 4,000 रेंजर्स तैनात
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'सुनो तुम मुसलमान हो क्या?', जबाव सुनकर US में भारतीय शख्स के ऊपर 15 बार किया धारदार चाकू से वार
'सुनो तुम मुसलमान हो क्या?', जबाव सुनकर US में भारतीय शख्स के ऊपर 15 बार किया धारदार चाकू से वार
US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा कदम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले शख्स को फांसी पर लटकाया
US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा कदम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले शख्स को फांसी पर लटकाया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget