एक्सप्लोरर

यूक्रेन के औद्योगिक गढ़ डोनबास में नए हमलों की तैयारी कर रहा रूस! सैनिकों और हथियारों की संख्या में इजाफा

माना जा रहा है कि रूस, यूक्रेन के औद्योगिक गढ़ डोनबास में नए हमलों की तैयारी कर रहा है.

रूसी सेना ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव पर मिसाइल हमले किए. इसके साथ ही, पूरे यूक्रेन में कई अन्य स्थानों को भी निशाना बनाया. ल्वीव में कम से कम सात लोगों के मारे जाने की खबर है. शहर में काले धुएं के गुबार उठते देखे गए हैं. यूक्रेन के समर्थन के लिए नाटो द्वारा भेजे जा रहे हथियार आदि ल्वीव के रास्ते ही आ रहे हैं. ये हमले तब हुए जब रूस ने पूर्व और दक्षिण में सैनिकों तथा हथियारों के जखीरे को बढ़ाना शुरू किया है. माना जा रहा है कि वह यूक्रेन के औद्योगिक गढ़ डोनबास में नए हमलों की तैयारी कर रहा है.

ल्वीव के मेयर एंद्री सदोवी और क्षेत्रीय गवर्नर, मैक्सिम कोज़ित्स्की ने कहा कि रात भर हुए मिसाइल हमलों में सात लोग मारे गए और 11 घायल हो गए. गवर्नर ने कहा कि रूसी हमलों ने तीन सैन्य बुनियादी ढांचे और एक टायर की दुकान को प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि घायलों में एक बच्चा भी शामिल है और आपातकालीन दल हमले के कारण लगी आग को बुझाने में लगे हैं.

मेयर ने कहा कि हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई इमारतों में यूक्रेन के उन लोगों को शरण देने वाला एक होटल भी शामिल है, जो पूर्व की ओर भागकर आये थे.

सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि रूस, यूक्रेन के रूसी भाषी पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र डोनबास में एक बड़े जमीनी हमले को रोकने के उद्देश्य से उसकी क्षमता को कम करने के लिए यूक्रेन में हथियार कारखानों, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहा है.

इस बीच, यूक्रेनी प्रधानमंत्री डेनिस श्माइहल ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मारियुपोल में 'पूरी तरह से अंत तक लड़ने' का संकल्प जताया. रूस ने बार-बार वहां की सेना से हथियार डालने का आग्रह किया है, लेकिन शेष लोगों ने रविवार को आत्मसमर्पण करो या मरो के अल्टीमेटम को नजरअंदाज कर दिया.

रूसी सेना ने कहा कि उसकी मिसाइलों ने पिछले दिनों पूर्वी और मध्य यूक्रेन में 20 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें गोला-बारूद डिपो, कमान मुख्यालय और सैनिकों और वाहनों के समूह शामिल थे. 

इस बीच, इसने कहा कि तोपखाने ने अन्य 315 यूक्रेनी लक्ष्यों को निशाना बनाया और युद्धक विमानों ने यूक्रेनी सैनिकों और सैन्य उपकरणों पर 108 हमले किए। दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान: श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 89 लोग दोषी करार, 6 को मृत्युदंड, सात को उम्रकैद की सजा

Pakistan: सरदार तनवीर इलियास बने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज
टूटा कांच, मलबा, फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी इमारतें, मैक्रों बोले- 'जो लोग...'
टूटा कांच, मलबा, फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी इमारतें, मैक्रों बोले- 'जो लोग...'
Explained: सड़कों पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन, भारी कर्ज और बजटीय घाटे के दलदल में क्यों फंसा फ्रांस?
Explained: सड़कों पर आगजनी और विरोध प्रदर्शन, भारी कर्ज और बजटीय घाटे के दलदल में क्यों फंसा फ्रांस?
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमरजेंसी लैंडिंग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget