एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: 'उड़ा देंगे सारे टैंक और रॉकेट', रूस ने NATO को दी खुली धमकी

Russia Ukraine War: एक्सपर्ट की मानें तो पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना पहले से ही पीछे हट रही है. ऐसे में अत्याधुनिक टैंकों, मिसाइल, रॉकेट, आर्मर्ड व्हीकल्स की मदद से यूक्रेनी सेना पलटवार कर सकती है. 

Russia Ukraine War: रूस नाटो देशों पर यूक्रेन को मदद करने को लेकर भड़का हुआ है. नाटो देशों पर गुस्सा जाहिर करते हुए रूस ने धमकी दे डाली है. गौरतलब है कि नाटो देशों ने यूक्रेन को सैन्य सहायता बढ़ा दी है. बस यही बात रूस को नागवार गुजर रही है. 

बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, समेत कई देशों ने यूक्रेन को अत्याधुनिक हथियार देने की बात कही है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यूक्रेन को अमेरिका की तरफ से अब्राम टैंक, ब्रिटेन से चैलेंजर-2 टैंक और जर्मनी का लैपर्ड टैंक मिलने वाला है. इस पर रूस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन हथियारों के बाद भी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. रूस ने धमकी देते हुए कहा है कि वह किसी भी नाटो हथियारों की तरह इन देशों के टैंकों को भी आसानी से नष्ट कर देगा. 

चिंतित है रूस 

इस बीच पश्चिमी सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन को मिलने वाली मदद के बाद से रूस चिंतित है और भड़ास उसके द्वारा दी गई प्रतिक्रिया में देखी जा सकती है. एक्सपर्ट की मानें तो पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना पहले से ही पीछे हट रही है. ऐसे में अत्याधुनिक टैंकों, मिसाइल, रॉकेट, आर्मर्ड व्हीकल्स की मदद से यूक्रेनी सेना जबरदस्त पलटवार कर सकती है. 

रूसी राजदूत ने अमेरिका को बताया जिम्मेदार 

अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी के कदम सिर्फ संकट को और ज्यादा बढ़ाएंगे. इस तरह के फैसले करने से पहले सभी देशों को एक बार सोचना चाहिए. अब बात आगे बढ़ चुकी है. उन्होंने रशिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर यूक्रेन अमेरिका से एम1 अब्राम्स टैंक तैनात करने का फैसला करता है, तो निस्संदेह यह नाटो के अन्य हथियारों की तरह नष्ट हो जाएगा. 

रूसी राजदूत ने आगे दावा किया कि लड़ाई की वजह अमेरिका है. अमेरिका ने ही सब कुछ प्रायोजित किया है. बता दें कि अमेरिका ने यूक्रेन को 30 से अधिक अब्राम टैंक भेजने का फैसला किया है. हालांकि, इस बात की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका की तरफ से भेजे जाने वाले इन टैंकों को यूक्रेन तक पहुंचाने में महीनेभर लग सकते हैं. एक अधिकारी ने कहा कि ये टैंक आगामी यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल पैकेज के तहत खरीदे जाएंगे, जो वाणिज्यिक विक्रेताओं से खरीदे जाने वाले हथियारों और उपकरणों के लिए फंडिंग प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें: New Zealand: क्रिस हिपकिंस बने न्यूजीलैंड के नए PM, जेसिंडा अर्डर्न की ली जगह, आर्थिक चुनौतियों को लेकर जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget