एक्सप्लोरर

'कई चुनौतियों का किया सामना', ब्रिटेन के PM पद की रेस से बाहर हुए बोरिस जॉनसन, ऋषि सुनक ने की तारीफ

ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने बोरिस जॉनसन की प्रशंसा की है. कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जॉनसन देश और विदेश में सार्वजनिक जीवन में योगदान देना जारी रखेंगे.

Rishi Sunak On Boris Johnson: पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ से अब बाहर हो चुके हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री का चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है. इसको लेकर ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री चुनाव में उम्मीदवार ऋषि सुनक ने जॉनसन की प्रशंसा की है. सुनक ने कहा कि जॉनसन ने ब्रेक्सिट, COVID वैक्सीन रोलआउट और यूक्रेन में युद्ध सहित कुछ सबसे कठिन चुनौतियों में यूके का नेतृत्व किया.

भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता ऋषि सुनक ने ट्वीट कर कहा, "बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्सिट और महान वैक्सीन रोल-आउट दिया. उन्होंने हमारे देश के लिए कुछ सबसे कठिन चुनौतियों का सामना किया और फिर पुतिन और यूक्रेन में उनके बर्बर युद्ध का सामना किया. हम इसके लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे. हालांकि उन्होंने फिर से पीएम के लिए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह देश और विदेश में सार्वजनिक जीवन में योगदान देना जारी रखेंगे."

ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोरिस जॉनसन के दौड़ से बाहर होने के बाद अब ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनने के बेहज नजदीक हैं.

'ऐसा करना सही नहीं होगा'

जॉनसन ने आवश्यक समर्थन होने का दावा करने के बावजूद खुद को कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व की दौड़ से बाहर कर दिया. उन्होंने कहा कि वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि ऐसा करना सही नहीं होगा. क्योंकि आप प्रभावी ढंग से शासन नहीं कर सकते जब तक कि आपके पास संसद में एक संयुक्त पार्टी न हो.

यह भी कहा कि यह ऋषि सुनक और पेनी मॉर्डौंट के साथ एक समझौते पर पहुंचने में विफलता के कारण था. उन्होंने कहा, "मुझे डर है कि सबसे अच्छी बात यह है कि मैं अपने नामांकन को आगे ना बढ़ने दूं और उसे अपना समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जो जीत सकता है."

पीएम रेस में सबसे आगे ऋषि सुनक

लिज ट्रस (Liz Truss) ने गुरुवार (20 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में अब एक बार फिर यहां सियासी संकट बढ़ गया है. देश को फिर से अपना प्रधानमंत्री चुनना है. पीएम पद की  रेस में कई नाम है, लेकिन दो नाम जो सबसे आगे चल रहे थे. इसमें भारतीय मूल के ऋषि सुनक और पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का नाम था. अब बोरिस जॉनसन ने चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है. ऐसे में अब ऋषि सुनक प्रधानमत्री की कुर्सी के बेहद नजदीक हैं.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन पीएम पद की रेस से पीछे हटे बोरिस जॉनसन, जीत के बेहद करीब पहुंचे भारतीय मूल के ऋषि सुनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget