एक्सप्लोरर

UAE News: 30 साल से टॉयलेट में बना रहा था समोसे और दूसरे स्नैक्स, रेस्टोरेंट को किया गया सील

Restaurant in UAE: अगर रेस्टोरेंट में समोसे खाते हैं तो थोड़ा अलर्ट होने की जरूरत है. अपने अगल-बगल देखने की कोशिश करें कि आखिर ये बन कैसे रहे हैं. यूएई में एक रेस्टोरेंट टॉयलेट में समोसे बना रहा था.

Restaurant Closed in UAE: देसी स्नैक्स समोसा आमतौर पर आपके देश ही नहीं बल्कि कई दूसरे देशों में भी आपको आसानी से मिल जाएगा. दूसरे देशों में जाने वाले लोग इसे खाना पसंद भी करते हैं. अगर आप भी समोसे के दीवाने हैं और इसे बड़े चाव से खाते हैं तो थोड़ा अलर्ट रहने और अगल बगल देखने की भी जरूरत है. जो समोसा आप खा रहे हैं, वो कहां बन रहा है और कैसे बन रहा है, इस बात का पता अगर लग सके तो जरूर लगाएं. दरअसल, सउदी अरब में एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है साथ ही लोगों को अलर्ट भी करता है. रिपोर्ट के मुताबिक सउदी अरब का एक रेस्टोरेंट 30 साल से टॉयलेट में समोसे और दूसरे स्नैक्स तैयार करा रहा था. मामले का पता चलने के बाद रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया है.

जेद्दा शहर की घटना

रिपोर्ट के मुताबिक, यह रेस्टोरेंट जेद्दा शहर में स्थित है. जेद्दा नगर निगम का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेजिडेंशियल बिल्डिंग में एक रेस्टोरेंट चल रहा है और इसमें सामान को टॉयलेट में बनाया जाता है. इस सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और चेकिंग की तो यह बात सच निकली. इसके बाद टीम ने इसे बंद करा दिया.   

और भी नियम ताक पर

टीम को छापे के दौरान पता चला कि वॉशरूम में ही हर खाना, स्नैक्स और समोसा तैयार होता था. स्नैक्स बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे मीट और चीज जैसे फूड आइटम्स भी एक्सपायर्ड मिले. कई आइटम्स ऐसे थे, जिनकी एक्सपायरी डेट 2 साल पहले निकल चुकी है. टीम को उस वॉशरूम में जहां सामान तैयार होता था, में कीड़े और कॉकरोच भी मिले.

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों की भी चिंता नहीं

टीम को जांच के दौरान पता चला कि इस रेस्टोरेंट में काम करने वाले किसी भी कर्मचारी के पास हेल्थ कार्ड तक नहीं है. सऊदी अरब में गंदगी भरे माहौल के कारण किसी रेस्टोरेंट को बंद करने की यह दूसरी घटना है. इसके अलावा जेद्दा में मौजूद एक और रेस्टोरेंट को 4 महीने पहले बंद किया गया था.

ये भी पढ़ें

Russia-Ukraine War: युद्ध शुरू हुए दो महीने बीतने के बाद व्लादिमीर पुतिन बोले- अब भी शांतिपूर्ण समझौते की उम्मीद

Russia Ukraine War: रूसी घेराबंदी के बीच मारियुपोल में 6 बार घुसा ये शख्स, 200 लोगों को शहर से सुरक्षित निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget