एक्सप्लोरर

अयोध्या और अबू धाबी के बाद पाकिस्तान में भी बन रहा राम मंदिर, वीडियो वायरल

Pakistan: पाकिस्तान में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. इस मंदिर को मुसलमान कारीगर और मजदूर बना रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Ram Mandir In Pakistan: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया था. उसके कुछ ही दिन बाद यूएई के अबू धाबी में भी एक विशाल राम मंदिर का निर्माण किया गया. इस बीच पाकिस्तान में भी राम मंदिर बनने की खबर सामने आई है. हालांकि यह अयोध्या या अबू धाबी की तरह भव्य नहीं है, लेकिन यह पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए काफी अहमियत रखता है.

पाकिस्तान के डेरा रहीम यार खान के निवासी माखन राम जयपाल ने अपने एक यूट्यूब वीडियो में इस मंदिर को दिखाया है और इसके बारे में जानकारी भी शेयर की है. माखन राम के मुताबिक, सिंध प्रांत के इस्लामकोट में करीब 200 साल पुराना राम मंदिर है. यहां आसपास के हिंदू पूजा अर्चना करने आते हैं.

इस मंदिर की इमारत पुरानी होने की वजह से जर्जर हो चुकी है. हालांकि, अब इसका पुननिर्माण किया जा रहा है. खास बात यह कि इस नई इमारत को बनाने वाले सभी कारीगर और मजदूर मुसलमान हैं.

मंदिर में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां
लोगों को उम्मीद है कि अगले छह महीने में मंदिर की नई इमारत बनकर तैयार हो जाएगी. इसके बाद वह पुराने मंदिर में रखीं मूर्तियों को पूरे विधि-विधान के साथ नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर देंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों के अलावा भगवान शिव और हनुमान की मूर्ति भी मौजूद है.

आश्रम भी बना चुके हैं बाबर
मंदिर बनवा रहे बाबर ने यूट्यूबर को बताया कि वह इस मदिंर से पहले इस्लामकोट में संत नेनुराम आश्रम भी बना चुके हैं. यह आश्रम करीब 10 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है. बता दें कि पाकिस्तान में आजादी कई मंदिर मौजूद हैं.  मैंटेनेंस न होने के कारण इनकी हालत जर्जर हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- माली में भयंकर सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, 31 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget