एक्सप्लोरर

राफेल ने बनाया नया रिकॉर्ड, बिना रुके 12 घंटे में भरी 17 हजार किलोमीटर की उड़ान

राफेल फाइटर जेट अपनी कई खूबियों को समय-समय पर प्रदर्शित करता रहता है. खास मारक क्षमता से लैस राफेल ने शुक्रवार को 17 हजार किलोमीटर की दूरी बिना रुके सिर्फ 12 घंटे में तय कर ली. इस दौरान हवा में ही सात बार विमान में ईंधन भरा गया. भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे हैं और इनमें से 21 भारत पहुंच चुके हैं. 

राफेल फाइटर जेट ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बिना रुके 12 घंटे में 17 हजार किलोमीटर उड़ान भरने का नया रिकॉर्ड कायम किया है. फ्रांस सेना के एयर टू एयर रिफ्यूलिंग ऑपरेटर Maj. Pierrick ने कहा है कि फ्रांस यूरोप का पहला देश है जिसने यह रिकॉर्ड कायम किया है. इस फ्रांसीसी लड़ाकू विमान ने प्रशांत महासागर में स्थित एयरबेस की यात्रा के दौरान 12 घंटे में 17000 किलोमीटर की दूरी तय की. इससे पहले कोई भी राफेल विमान इतनी दूरी तक बिना रुके यात्रा नहीं कर पाया है. इससे पहले राफेल विमान फ्रांस से भारत की 6700 किलोमीटर की दूरी बिना रुके तय कर चुका है. गौरतलब है भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं और इनमें से 21 भारत पहुंच चुके हैं. 

12 घंटे लगातार उड़ाने वाला यूरोप का पहला विमान
फ्रांसीसी वायु सेना के एयर टू एयर रिफ्यूलिंग ऑपरेटर मेजर पियरिक ने बताया कि तीन राफेल विमानों ने बिना रुके 12 घंटे उड़ान भरकर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. राफेल विमानों ने यह दूरी कैलिफोर्निया से उड़कर दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित फ्रांसीसी एयरबेस ताहिती तक पहुंचने के दौरान तय की है. इस दौरान राफेल विमान में हवा में ही सात बार ईंधन भरा गया. मेजर पियरिक ने बताया कि 12 घंटे तक लगातार उड़ान भरने वाला राफेल यूरोप का पहला फाइटर जेट है. 

तीन राफेल विमानों ने भरी रिकॉर्ड उड़ान
फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, ताहिती जाने के लिए तीन राफेल लड़ाकू विमानों सहित फ्रांसीसी वायु सेना के सात विमानों ने फ्रांस से उड़ान भरी थी. पहली बार की उड़ान में वे अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एयरबेस पर पहुंचे. यहां से दूसरी बार की उड़ान में उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए ताहिती में सुरक्षित लैंडिंग की. 15 घंटे की इस रिकॉर्ड उड़ान के दौरान राफेल लड़ाकू विमान में सात बार एयर टू एयर रिफ्यूलिंग की गई. 

विश्व में राफेल की डिमांड बढ़ी
राफेल लड़ाकू विमान की दुनिया में डिमांड बढ़ गई है. राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट से कई देशों ने विमान खरीदे हैं. भारत ने 2016 में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया था. इनमें से 21 विमान भारत को मिल चुके हैं. हाल ही में क्रोएशिया के साथ 1.2 अरब डॉलर में 12 राफेल मल्टी रोल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए समझौता हुआ है. इससे पहले फ्रांस ने मिस्र को 30 राफेल विमान के लिए 4.5 अरब डॉलर के करार पर हस्ताक्षर किए थे. ग्रीस को भी फ्रांस ने 12 राफेल बेचे. दसॉल्ट इस राफेल जेट को एफ-5 श्रेणी की बनाने की घोषणा की है. 2030 तक इस विमान को एफ-5 यानी स्टील्थ कैपिसिटी वाले विमान में परिणत कर दिया जाएगा. अपनी कई खूबियों के कारण यह विमान आज दुनिया की सेनाओं के लिए पसंदीदा फाइटर जेट बन गया है. 

ये भी पढ़ें-

Heart Attack: क्या आप को भी है दिल का दौरा पड़ने का खतरा? जानें कैसे कर सकते हैं बचाव

भारत में कोविड के चार और वेरिएंट्स लोगों के लिए बन सकते हैं खतरा, एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget