एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth II Funeral: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में सुरक्षा पर खर्च होंगे 59 करोड़ रुपये

Queen Elizabeth-II: इससे पहले साल 2011 में प्रिंस विलियम और केट की शादी में भी भारी पुलिस तैनाती थी. इस दौरान करीब 7.2 मिलियन डॉलर की राशि खर्च हुई थी.

Queen Elizabeth-II Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को किया जाएगा. महारानी के अंतिम संस्कार में दुनियाभर से कई नेता शामिल होंगे. इस दौरान सुरक्षा के ऊपर करीब 70 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 59 करोड़ रुपये) से अधिक की राशि खर्च की जाएगी. महारानी एलिजाबेथ का 8 सितंबर को स्‍कॉटलैंड (Scotland) के बाल्‍मोरल कैसल (Balmoral Castle) में 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. 

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार के दौरान ब्रिटेन के इतिहास में एक दिन के ऑपरेशन पर सबसे ज्यादा राशि खर्च होगी. सोमवार को अंतिम संस्कार में विदेशी नेताओं इसकी सुरक्षा करने के लिए ब्रिटिश Mi5 और Mi6 खुफिया एजेंसियां, लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस और गुप्त सेवा एक साथ काम करेंगे. यह यूनाइटेड किंगडम की पुलिस द्वारा अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है. 

विलियम-केट की शादी से ज्यादा होगा खर्च

इससे पहले साल 2011 में प्रिंस विलियम और केट की शादी में भी भारी पुलिस तैनाती थी. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, 2011 की शादी के लिए पुलिस की लागत अनुमानित रूप से 7.2 मिलियन अमरीकी डॉलर थी. महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार के दौरान पूरे लंदन को भारी सुरक्षा के साथ कवर किया जाएगा. न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक पूर्व रॉयल सुरक्षा अधिकारी साइमन मॉर्गन के हवाले से कहा कि शहर के कुछ हिस्सों को पहले ही बंद कर दिया गया है और संभावना है कि अंतिम संस्कार से पहले और सड़कें बंद हो जाएंगी. 

लाखों लोगों के आने की उम्मीद

करीब 750,000 लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है जो कि विल और केट की शादी की तुलना में काफी अधिक हैं. महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth II) के अंतिम संस्कार के दौरान प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल को भी शाही सुरक्षा दी गई है, जिन्होंने अपने शाही कर्तव्यों को छोड़ने पर करदाता द्वारा फंडेड सुरक्षा का अधिकार खो दिया था. अंतिम संस्कार में अधिकांश गणमान्य व्यक्ति साझा बसें लेंगे. हांलाकि कुछ नेता जैसे कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) अपनी व्यवस्था खुद करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

King Charles III: ब्रिटिश किंग चार्ल्स ने धार्मिक विविधता की रक्षा का लिया संकल्प, 30 नेताओं को संबोधित करते हुए कही ये बात

Explained: कैसे मिलता है ब्रिटिश राजशाही में उत्तराधिकार, प्रिंस कैसे बनते हैं किंग, जानिए लंबी है ये कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget