एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन को हराने की खाई कसम, विक्ट्री डे के मौके पर जानें पुतिन ने क्या कहा

Russia Ukraine War: मॉस्को में मंगलवार (9 मई) को विजय दिवस के मौके पर परेड का आयो‍जन किया गया, जहां देश के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने अपने भाषण के दौरान यूक्रेन समेत पश्चिमी देशों पर हमला बोला.

Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विजय दिवस के मौके पर आयोजित परेड में भाग लिया. मंगलवार को विक्ट्री-डे के मौके पर परेड का आयोजन मॉस्को के रेड स्क्वायर पर किया गया. वहां पुतिन ने देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमारे लिए मातृभूमि से बढ़कर कुछ भी नहीं है. परेड के दौरान पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण जारी रखने की कसम खाई. 

अपने सम्बोधन के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि आज सभ्यता फिर से एक निर्णायक मोड़ पर है. हमारी देश के खिलाफ एक वास्तविक युद्ध शुरू हो गया है. हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ चल रही जंग की तुलना नाजियों के साथ हुए युद्ध से की. अपने दस मिनट की स्पीच के दौरान पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी जंग में अपने देशवासियों से समर्थन को मजबूत करने की मांग की. 

यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है

पुतिन ने आगे कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है लेकिन हम जानते हैं कि हमें क्या करना है. सर्वोच्चता की कोई भी विचारधारा हमें स्वीकार नहीं है. पश्चिमी देशों पर हमला करते हुए रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस भविष्य में शांति स्थापित करना चाहता है लेकिन पश्चिमी देश ऐसा नहीं चाहते. पश्चिमी देश चाहते हैं कि लोगों में नफरत और रशोफोबिया (रूस के खिलाफ नफरत और डर) की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं.

जेलेंस्‍की के बाद पुतिन का भाषण 

गौरतलब है कि इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने अपने भाषण के दौरान कसम खाई थी कि जिस तरह से नाजीवाद का अंत हुआ है, उसी तरह से रूस को भी खत्‍म किया जाएगा. 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को चौदह महीने हो गए हैं, लेकिन संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा. युद्ध की वजह से यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं. हालांकि जेलेंस्‍की पीछे हटने को तैयार नहीं है. हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था. इस दौरान रूस ने अमेरिका पर भी निशाना साधा था.   

ये भी पढ़ें: Imran Khan Arrest News Live: इमरान खान गिरफ्तार, PTI का दावा- मारपीट की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget