एक्सप्लोरर

पाकिस्तान आर्मी चीफ ने कहा- देश में सुधार की जरूरत, इमरान खान सपोर्टर बोले- हमारे नेता को रिहा करो

Gohar Khan Replies To Army Chief: पाकिस्तान में आम चुनाव संपन्न होने के बाद सभी को नतीजों का इंतजार है जो अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं.

Pakistan Elections Result: पाकिस्तान की जनता देश में नई सरकार चुनने के लिए वोट कर चुकी है लेकिन इसके नतीजे अभी भी घोषित नहीं किए गए हैं. हालांकि नवाज शरीफ ने सरकार बनाने का ऐलान कर दिया. इससे पहले सेना प्रमुख ने कहा था कि देश में सुधार की जरूरत है. इस पर गौहर खान ने कहा है कि सुधार (हीलिंग टच) का मतलब है कि देश में कोई राजनीतिक कैदी नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने इमरान खान की रिहाई की मांग की है.

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के शीर्ष नेता गौहर खान ने इमरान खान सहित अन्य राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की है. पाकिस्तान के सेना प्रमुख असिम मुनीर के बयान पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सुधार (हीलिंग टच) का मतलब है कि देश में कोई राजनीतिक कैदी नहीं होना चाहिए.

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने चुनाव के नतीजों को लेकर बयान जारी किया था. इस दौरान उन्होंने नतीजों को स्वीकार करने की बात कही थी. इसके साथ ही ऐसी सरकार की उम्मीद जताई थी, जो देश के हालात सुधार कर बेहतर स्थिति बना सके.

‘स्थाई सरकार और सुधार की जरूरत’

आठ फरवरी को मतदान के बाद पाकिस्तान सेना प्रमुख असिम मुनीर ने सभी को बधाई देते हुए कहा था कि देश को स्थायी सरकार और सुधार की जरूरत है, जो देश को अराजकता और ध्रुवीकरण की राजनीति से बाहर निकाल सके. जनरल मुनीर ने कहा था कि लोकतंत्र की सभी ताकतों को चाहिए कि मिलकर सरकार बनाएं और पाकिस्तान के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

उन्होंने आगे कहा था कि पाकिस्तान की विविधता भरी राजनीति और समावेश को एक गठबंधन सरकार अच्छे तरीके से प्रदर्शित करेगी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रहित हो. उन्होंने कहा था ""देश को अराजकता और ध्रुवीकरण से ऊपर उठने की जरूत है". 25 करोड़ जनता वाले देश पाकिस्तान की प्रगति के लिए यह ठीक नहीं है. चुनाव सिर्फ जीत-हार का मामला नहीं है, बल्कि देश के जनादेश को निर्धारित करने की एक कवायद है."

गौहर खान ने दिया जवाब

जनरल मुनीर के बयान का जवाब देते हुए बैरिस्टर गौहर ने अरब न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि सुधार का मतलब है कि देश में कोई राजनीतिक कैदी नहीं होने चाहिए. उनके इस बयान से पीटीआई की आगे की रणनीति समझी जा सकती है.

उन्होंने आगे कहा कि जनादेश को स्वीकार किया जाना चाहिए. इसके बिना कोई सुधार (हीलिंग टच) नहीं हो सकता. गठबंधन सरकार वाली बात पर जवाब देते हुए गौहर ने कहा "गठबंधन सरकार का मतलब है कि जनादेश को स्वीकार करना और उसका सम्मान करना हर पार्टी की प्राथमिकता होनी चाहिए."

एनए-10 सीट से चुनाव जीतने वाले गौहर ने आगे कहा "जनता ने अपना मत सामने रख दिया है और पहली बार इतने मुश्किल हालातों में उन्होंने मतदान किया है." उन्होंने कहा कि 102 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 95 पीटीआई समर्थित थे और पार्टी के साथ वफादार रहे हैं. पार्टी उन 50 सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी, जहां नतीजों में हेरफेर होने की बात कही गई है.

गौहर के अनुसार पीटीआई ने पंजाब में लगभग जीत हासिल की है और खैबर पख्तूनख्वा में दो-तिहाई बहुमत में है. उन्होंने कहा "हम केंद्र में बहुमत के आंकड़े के करीब हैं. उम्मीद है कि हम केंद्र के साथ पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में भी सरकार बनाएंगे."

गौहर ने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि रविवार रात 12 बजे तक हर सीट का परिणाम जारी किया जाना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर उन्होंने हर क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की चेतावनी दी. उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने उनके पक्ष में मतदान किया है और वह जल्द ही हाईकोर्ट में अपील करेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इमरान खान जेल से रिहा होंगे.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में इमरान खान के साथ 'खेला'! जानें ज्यादा सीट लाने पर भी निर्दलीय क्यों नहीं बना सकते सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
'बेहतर संबंध चाहते हो तो...', अमेरिकी चुनाव में सेंधमारी वाले आरोप पर भड़का चीन, ट्रंप को दी नसीहत
'बेहतर संबंध चाहते हो तो...', अमेरिकी चुनाव में सेंधमारी वाले आरोप पर भड़का चीन, ट्रंप को दी नसीहत
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
US-Iran War: अमेरिका ने ईरान को दिलाई छठी की याद! सैन्य ठिकानों के बाद पुल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट किए तबाह
अमेरिका ने ईरान को दिलाई छठी की याद! सैन्य ठिकानों के बाद पुल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट किए तबाह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget