एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में रची जा रही पीएम इमरान खान की हत्या की साजिश, पीटीआई नेता फैसल वावडा का बड़ा दावा

पीटीआई नेता फैसल वावडा ने एक इंटरव्यू के दौरान एक पत्र का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान के जान को खतरा होने की आशंका जताई है. उनका कहना है कि इमरान खान को जान से मारने की चेतावनी दी गई है.

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार इन दिनों स्थिरता को लेकर गहरे संकट से जूझ रही है. दरअसल पाकिस्तान में 8 मार्च को विपक्षी दलों द्वारा नेशनल असेंबली सचिवालय के सामने अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद से सियासी उठापटक जारी है. फिलहाल पाकिस्तान में इमरान खान सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है जबकि 3 अप्रैल को वोटिंग हो सकती है. इसी बीच पीटीआई नेता फैसल वावडा ने एक पत्र का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान के जान को खतरा होने की आशंका जताई है.

एआरवाई न्यूज शो "ऑफ द रिकॉर्ड" पर एक पत्र के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान सवालों के जवाब देते हुए फैसल वावडा ने दावा किया है कि पीएम इमरान खान की हत्या की साजिश रची जा रही है. इससे पहले भी मंत्री असद उमर और फवाद चौधरी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि इमरान खान को प्रधानमंत्री बने रहने पर "भयानक परिणाम" की चेतावनी दी गई है.

फिलहाल फैसल वावडा का कहना है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की जान को खतरा है, लेकिन यह पूछे जाने पर कि क्या पत्र में प्रधानमंत्री की हत्या की कथित साजिश का जिक्र है, वह टालमटोल करते रहे. वहीं जब फैसल वावडा से पत्र में स्पष्ट रूप से हत्या के जिक्र के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की.

फैसल वावडा का कहना है कि 'अविश्वास मत के साथ-साथ उनकी (प्रधानमंत्री इमरान) की जान को भी खतरा है'. उनका कहना है कि वह वहीं कह रहे हैं, जो वह जानते हैं. इसके साथ ही उनका कहना है कि वह अपने नेता को लेकर काफी चिंतित भी हो रहे हैं. उनका कहना है कि 'इमरान खान एक बहादुर आदमी हैं. वह अपने देश को कभी नहीं बेचेंगे. वह डॉलर नहीं लेंगे और ना हीं वह किसी को ठिकानों के उपयोग की अनुमति देंगे.'

फैसल वावडा ने बताया कि इमरान खान को प्रधानमंत्री चुने जाने से पहले से ही उनके पद से हटने की धमकी दी गई थी. एजेंसियां ​​हमें सूचित करती थीं कि बड़ी रैलियों में इमरान खान पर हमला होने की संभावना है. लेकिन हम उनके सामने मानव ढाल के रूप में खड़े थे. हमने प्रधान मंत्री से अपने जीवन के खिलाफ खतरों को भी शेयर करने के लिए कहा था, लेकिन वह बहादुर हैं और इसे अपनी कमजोरी के रूप में पेश नहीं करना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ेंः
अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, सिक्योरिटी बैरियर-सीसीटीवी तोड़े, मनीष सिसोदिया बोले- मुख्यमंत्री की हत्या कराना चाहती है बीजेपी

AAP-BJP Fight: द कश्मीर फाइल्स को लेकर EDMC के सत्र में बवाल, बीजेपी और आप पार्षदों के बीच हाथापाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget