एक्सप्लोरर

Baghdad Protest: श्रीलंका के बाद प्रदर्शनकारियों ने इराकी संसद भवन पर किया कब्जा, PM मुस्तफा ने की शांति की अपील

Baghdad Protest: बगदाद में मोहम्मद अल सुदानी के नामांकन को लेकर इराकी संसद भवन में प्रदर्शनकारी घुस गए. मौलवी मुक्तदा अल-सदर के समर्थकों ने तोड़फोड़ भी की.

Baghdad Parliament Protest: कुछ दिन पहले भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) में आर्थिक मंदी (Economic Crisis) के कारण पैदा हुए राजनीतिक अस्थिरता के कारण सड़कों पर आए लाखों प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में घुसते देखा गया. कुछ ऐसा ही हाल अब इराक (Iraq) में होते दिख रहा है. जहां भ्रष्टाचार और कुशासन से परेशान जनता को संसद भवन में घुसते देखा गया है.

स्थानीय समाचार एजेंसी शफाक के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने इराक की राजधानी बगदाद में संसद भवन में तोड़फोड़ की है.खबरों के मुताबिक लाखों की तादाद में बगदादी नागरिक भ्रष्टाचार और कुशासन का विरोध करते हुए संसद भवन में घुस गए, जहां उन्होंने काफी तोड़-फोड़ भी की है. हालांकि, अब प्रदर्शनकारी इराकी संसद में घुसने के बाद वहां से वापस हो रहे हैं.

मौलवी मुक्तदा अल-सदर के समर्थकों ने की तोड़फोड़

स्थानीय समाचार एजेंसियों के अनुसार बगदाद की संसद में तोड़-फोड़ करने वाले इराकी प्रदर्शनकारी एक प्रभावशाली मौलवी मुक्तदा अल-सदर के समर्थक बताए जा रहे हैं. खबरों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने विरोध के दौरान अपने हाथों में शिया नेता अल-सदर की तस्वीर ले रखी थीं.

नहीं हुआ जान-माल का नुकसान

फिलहाल इस प्रदर्शन के दौरान किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त प्रदर्शनकारी हाई सिक्योरिटी वाले ग्रीन जोन में दाखिल हुए उस वक्त इराकी संसद में कोई भी मौजूद नहीं था. बताया जा रहा है कि संसद भवन में सिर्फ सुरक्षा में तौनात सुरक्षाकर्मी ही थे, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को संसद भवन के अंदर जाने दिया.

मोहम्मद अल सुदानी के नामांकन पर हो रहा विरोध

इस बीच इराक (Iraq) के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी (Mustafa al-Kadhimi) ने प्रदर्शनकारियों संसद से वापस लौट जाने की अपील की है. दरअसल इराकी राजधानी में देश के प्रधानमंत्री पद के लिए मोहम्मद अल सुदानी (Mohammed Al Sudani) के नामांकन को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Russia Ukraine War: यूक्रेन से जारी जंग के बावजूद सैन्य अभ्यास करेगी पुतिन की सेना, बनाई ये योजना

US-China Conflict: ताइवान विवाद के बीच जो बाइडेन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करेंगे बात, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget