एक्सप्लोरर

X पर साइबर अटैक, मस्क परेशान! हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने कहा- हमने किया

X Server Down: पिछले साल फरवरी में इस ग्रुप ने अन्य हैकर ग्रुप्स के साथ मिलकर अमेरिका के दो बड़े एयरपोर्ट सैन फ्रांस्सिको और लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट के सर्वर को DDOs अटैक करके डाउन किया था.

X Server Down: एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) का सर्वर सोमवार (10 मार्च) को कई बार डाउन हुआ. जब एलन मस्क ने कहा कि एक्स पर साइबर अटैक हुआ है, उसके बाद टेलीग्राम पर फिलिस्तीन समर्थक कुख्यात हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी ली.

जब सोमवार को X का सर्वर लगातार डाउन रहा तो इस पर एलन मस्क का रिएक्शन आया. मस्क ने कहा, 'एक्स पर साइबर अटैक हुआ है. रोजाना एक्स पर साइबर अटैक किए जा रहे हैं, लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर एक्स को निशाना बनाया गया है. ये किसी खतरनाक ग्रुप का काम है या कोई देश भी इसमें शामिल है. इसकी जांच की जा रही है.'

 

हैकर ग्रुप ने बताया कैसे डाउन किया था X का सर्वर

एलन मस्क की प्रतिक्रिया के बाद टेलीग्राम पर फिलिस्तीन समर्थक कुख्यात हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने साइबर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि X का सर्वर डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक करके डाउन किया है. बता दें कि डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक हैकिंग से अलग है, लेकिन एक साइबर अटैक है, जिसमें हैकर्स किसी वेबसाइट या सर्वर पर इतना अधिक फर्जी ट्रैफिक भेजते हैं कि वह ठप हो जाता है और उस वेबसाइट का सर्वर डाउन हो जाता है. इस साइबर अटैक में कई अलग-अलग कंप्यूटर या बॉटनेट (BotNet) का इस्तेमाल करके एक ही समय में सर्वर पर अत्यधिक अनुरोध (requests) भेजे जाते हैं, जिससे वह अधिक लोड के कारण काम करना बंद कर देता है.

इजरायल और नाटो देशों को धमकी दे चुका ये ग्रुप

X के सर्वर को DDos अटैक से डाउन करने की जिम्मेदारी लेने वाले Dark Storm Team हैकिंग ग्रुप की बात करें तो ये एक कुख्यात हैकर ग्रुप है, जो विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों पर हमले कर चुका है. फरवरी 2024 में इस ग्रुप ने NATO देशों, इजराइल और उसके सहयोगियों पर साइबर हमला करने की घोषणा की थी. इस ग्रुप के हैकर्स बेहद संगठित रूप से साइबर हमले करने में दुनियाभर में कुख्यात है.

अमेरिका के 2 एयरपोर्ट पर किया था साइबर अटैक

पिछले साल फरवरी में इस ग्रुप ने अन्य हैकर ग्रुप के साथ मिलकर अमेरिका के दो बड़े एयरपोर्ट सैन फ्रांस्सिको और लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट के सर्वर को DDOs अटैक करके डाउन किया था. साथ ही 2024 के ही अक्टूबर महीने में इस हैकर ग्रुप ने न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट के सर्वर को भी DDos अटैक करके कुछ मिनट के लिए डाउन का दिया था.

भारत में कब-कब डाउन हुआ X?

भारत में X पहली बार दोपहर करीब 3 बजे डाउन हुआ. वहीं दूसरी बार शाम करीब 7.20 बजे डाउन हुआ. इसके बाद रात 9.30 बजे के आसपास एक्स पर पोस्ट काफी देर से नजर आईं. हालांकि सबसे ज्यादा अमेरिकी यूजर्स ने इसकी शिकायत दर्ज कराई.  आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, जहां भारत से करीब दो हजार शिकायतें दर्ज कराई गईं, वहीं अमेरिका से 18 हजार और ब्रिटेन से करीब 10 हजार यूजर्स ने इसे रिपोर्ट किया. 

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget