एक्सप्लोरर

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बोले- 'हम छोटे हैं, लेकिन ये हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं'

India-Maldives Row: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत पर अप्रत्‍यक्ष रूप से कटाक्ष किया है. राष्‍ट्रपत‍ि मुइज्‍जू अपनी 5 द‍िवसीय चीन यात्रा पूरी कर मालदीव लौटे हैं.

India-Maldives Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर शेयर किए जाने के बाद से भारत-मालदीव के बीच तल्‍खी बरकरार है. ऐसे में अब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का ताजा बयान आया है, ज‍िसमें उन्‍होंने भारत पर अप्रत्‍यक्ष रूप से कटाक्ष किया है. 

ह‍िन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, राष्‍ट्रपत‍ि मुइज्‍जू अपनी 5 द‍िवसीय चीन यात्रा पूरी कर मालदीव लौटे हैं. उन्‍होंने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कहा कि हम छोटे हो सकते हैं लेकिन इससे उनको हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है. 

पीएम मोदी पर मालदीव के नेताओं और मंत्र‍ियों ने की थी अपमानजनक ट‍िप्‍पणी

मालदीव के राष्‍ट्रपत‍ि का यह बयान उस समय आया है जब दोनों देशों के राजनय‍िक संबंध तनावपूर्ण माने जा रहे हैं. व‍िवाद उस वक्‍त उपजा था जब द्वीप राष्ट्र मालदीव के नेताओं और कई मंत्रि‍यों ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस मामले पर मालदीव सरकार ने अपने 3 मंत्रियों को उनके पदों से पिछले 7 जनवरी को निलंबित भी कर द‍िया था. 

भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनी पहली चीन यात्रा के दौरान बीजिंग में गुरुवार (11 जनवरी) को कहा था कि वह मालदीव के आंतरिक मामलों में 'बाहरी हस्तक्षेप का दृढ़ता से विरोध करते हैं' और द्वीपीय राष्ट्र की संप्रभुता और स्वतंत्रता को कायम करने में उसका समर्थन करते हैं. 

मालदीव और चीन के साझा बयान में कही गई थी ये बात

मुइज्जू की शीर्ष चीनी नेताओं के साथ वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान भी जारी क‍िया गया था. इसमें कहा गया था, 'दोनों पक्ष अपने मूल हितों की रक्षा के लिए एक-दूसरे का दृढ़ता से समर्थन करते रहने पर सहमत हैं.'

मोहम्मद मुइज्जू की चीन से ज्‍यादा पर्यटक भेजने की अपील  

इस दौरान मालदीव ने चीन से यह भी आग्रह क‍िया था क‍ि वो द्वीप राष्ट्र में अधिक पर्यटकों को भेजने के प्रयासों को 'तेज' करने में सहयोग करे. मालदीव के राष्‍ट्रपत‍ि मुइज्जू ने बुधवार (10 जनवरी) को अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से भी मुलाकात की थी. इसके बाद दोनों देशों के बीच 20 अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए.

(पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ) 

यह भी पढ़ें: Japan: हवा में था बोइंग 737, अचानक खिड़की पर दिखी दरार तो मच गया हड़कंप और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget