एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ट्रंप बोले- अमेरिका कोरोना जांच सबसे ज्यादा, वैक्सीन को लेकर जल्द आएगी अच्छी खबर

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- हम बेहतरीन काम कर रहे हैं. हम टीका बनाने को लेकर अच्छा काम कर रहे हैं. मुझे लगता है कि हमें जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. कोरोना जांच को लेकर उन्होंने कहा कि कोविड-19 संबंधी अमेरिका का जांच कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है, जो कि रूस, चीन, भारत और ब्राजील जैसे बड़े देशों से बेहतर है.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोविड-19 संबंधी अमेरिका का जांच कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है, जो कि रूस, चीन, भारत और ब्राजील जैसे बड़े देशों से बेहतर है. ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बैठक में कहा, ‘‘हमारा देश उन देशों में शामिल है, जहां मरने वालों की दर सबसे कम है.’’

हालांकि अमेरिका में 34 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 1,37,000 से अधिक लोगों की इससे जान जा चुकी है. ये दोनों ही आंकड़ें अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक है. राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाने की वजह से इतने अधिक मामले हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हम बाकियों की तुलना में अधिक जांच करते हैं. जब आप जांच करते हैं तो मामले सामने आते हैं. मैं आपको बता सकता हूं कि कुछ देश किसी के अस्पताल या डॉक्टर के पास आने पर ही जांच करते हैं. वे इस तरह से जांच करते हैं, इसलिए उनके देश में मामले सामने नहीं आ रहे.’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम बेहतरीन काम कर रहे हैं. हम टीका बनाने को लेकर अच्छा काम कर रहे हैं....हम उपचार पद्धति को लेकर अच्छा काम कर रहे हैं. मुझे लगता है कि हमें जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम अभी तक निश्चित तौर पर अच्छा कर रहे हैं. हमारा जांच कार्यक्रम विश्व में सर्वश्रेष्ठ है. अगर आप चीन, रूस या अन्य किसी देश, या भारत को ही देखेंगे... तो आप पाएंगे कि हम काफी बड़ी संख्या में जांच कर रहे हैं. ब्राजील से भी अधिक. आपको पता है कि ब्राजील एक बड़ी समस्या का सामना कर रहा है लेकिन वे भी हमारी तरह जांच नहीं कर रहा.’’ एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि दुनिया इस संक्रमण के लिए चीन को कभी माफ नहीं करेगी.

अमेरिका: 65 हजार नए मामले आए, अबतक एक लाख 38 हजार की मौत अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है. यही नहीं दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या भी अमेरिका में ही बढ़ रही है. सोमवार को अमेरिका में 65 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए और 465 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या मंगलवार सुबह तक बढ़कर 34 लाख 79 हजार पार हो गई.

कुल 1 लाख 38 हजार 247 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 15 लाख 49 हजार लोग ठीक भी हुए हैं, जो कुल संक्रमितों का 44 फीसदी है. 17 लाख 91 हजार लोगों का अस्पतालों में अभी इलाज चल रहा है, जो कुल संक्रमितों का 52 फीसदी है. अमेरिका में कुल 4 फीसदी कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget