एक्सप्लोरर

Preet Kaur Gill: ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद प्रीत कौर गिल को दी गई धमकी, बढ़ानी पड़ी सिक्योरिटी, जानें क्या-कुछ कहा

Preet Kaur Gill: प्रीत कौर गिल ब्रिटेन में महिला सिख सांसद हैं. वह लेबर पार्टी से हैं. अपने निवार्चन क्षेत्र में वह बेटियों के साथ रहती हैं. उन्हें धमकी देने वाले ने वर्कप्लेस के ईमेल का सहारा लिया.

Preet Kaur Gill MP: ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद प्रीत कौर गिल को धमकी दी गई है. किसी ने एक ईमेल के जरिए ये धमकी दी. इसके बाद प्रीत कौर गिल को अपनी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी है. इस बारे में उन्‍होंने पुलिस से भी शिकायत की है.

50 वर्षीय प्रीत कौर गिल, बर्मिंघम, एजबेस्टन से विपक्षी पार्टी लेबर की सांसद हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मामलों में भी वहां का एक प्रभावी चेहरा हैं. न्‍यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें हाल में ईमेल द्वारा धमकी दी गई है. उस ईमेल में उन्‍हें अपने पीछे झांकने के लिए कहा गया. उसी वजह से उनको अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

50 वर्षीय प्रीत कौर गिल को मिली धमकी

बहरहाल, गिल ने खुद को मिली धमकी के बारे में वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस से शिकायत की है. गिल की ओर से कहा गया कि वह अपने परिवार की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं, क्योंकि निर्वाचन क्षेत्र में वे अपनी बेटियों के साथ नजर आती रहती हैं. एक सांसद के रूप में उन्‍हें अपने कर्तव्य नियमित पूरे करने होते हैं और स्थानीय घटकों के साथ मीटिंग होती रहती हैं. ऐसे में उन्‍हें सीधे धमकी मिलना उनके लिए बेहद चिंता की बात है.

गिल ने कहा, "इस ताजा धमकी ने मुझे चिंतित कर दिया है. एक महिला के रूप में, जब आप खुद को आगे रखते हैं और आप अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो ये जरूरी है कि आपकी सुरक्षा का विशेष ध्‍यान दिया जाए. मैं मानती हूं कि सियासत में आप ऐसे लोगों से सामना करते हैं, जो कहीं भी मिल सकते हैं. मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि एक व्यक्ति ने धमकी देने के लिए अपने वर्कप्‍लेस के ईमेल का इस्तेमाल किया है.,"

उन्होंने कहा, "आम तौर पर ज्यादातर लोग एक उपनाम का उपयोग करते हैं. मगर मुझे धमकाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप्‍स के माध्यम से भी मेरे खिलाफ बड़ी मात्रा में घृणा भरी बातें की गई हैं." उन्‍होंने कहा कि ये सब देखते हुए मैंने वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस को खतरे के बारे में सूचित किया है.

दिसंबर 2021 में, गिल सोशल मीडिया पर एक ट्वीट को लेकर निशाने पर आई थीं, जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया था. उस ट्वीट में उन्‍होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई हिंसा में "हिंदू आतंकवाद" का उल्लेख किया था. 

यह भी पढ़ें: 'रूस-यूक्रेन जंग 1 दिन में खत्म करवा दूंगा', पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- मैं सत्ता में लौटा तो तीसरा विश्व युद्ध नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget